Menu Close

संसद बाधित करनेवालों को न दिया जाए वेतन – जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रनंद सरस्वती

काशी सुमेरु पीठाधीश्वर के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रनंद सरस्वती ने ‘सांसदों के एक वर्ग’ के संसद को बाधित किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है !

ठाणे : नोटबंदी निर्णय का स्वागत करते हुए काशी सुमेरु पीठाधीश्वर के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रनंद सरस्वती ने ‘सांसदों के एक वर्ग’ के संसद को बाधित किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो संसद को बाधित करते हैं, उन्हें वेतन नहीं दिया जाना चाहिए।

स्वामी नरेंद्रनंद यहां सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे, जहां ४५ दिन का यज्ञ चल रहा है। उन्होंने सवाल किया, ‘उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को किसने रोका है। उन्हें (संसद को बाधित करनेवाले सांसद) बाहर निकालने के लिए मार्शलों की मदद क्यों नहीं ली जा सकती। ऐसे लोगों के भत्तों में भी कटौती कर लेनी चाहिए, जितने समय पर वे सदन को बाधित करें और उसे कार्य न करने दें !’

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *