Menu Close

चायना प्रॉडक्ट एक्झिबिशन २०१६ की प्रदर्शनी के विरोध में प्रबोधन

mumbai-china-logo

१५ से १७ नवम्बर की कालावधी में गोरेगांव (मुंबई) में चायना प्रॉडक्ट एक्झिबिशन २०१६ नाम की चिनी वस्तुओं की आतंरराष्ट्रीय प्रदर्शनी संपन्न हुई। शत्रुराष्ट्र पाकिस्तान की सहायता करनेवाले चीन के उत्पादनं कोई भी विक्रय न करें, इस राष्ट्रीयत्त्व की भावना से बोरिवली के हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मशिक्षण वर्ग में आनेवाले धर्माभिमानी श्री. देवांग भट्ट ने प्रदर्शनी को उपस्थित लोगों का प्रबोधन कर राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया।

devang_bhatt
श्री. देवांग भट्ट

श्री. देवांग भट्ट ने प्रदर्शनी को उपस्थित लोगों को कुछ प्रश्न पूछे, वे इस प्रकार हैं ….

१. कौन है अजर मसूद ?

२. अजर मसूद को आतंकवादी घोषित करने के लिए विरोध किसने किया ?

३. क्या चीनद्वारा निर्मित की गई वस्तुओं का विक्रय करेंगे ?

श्री. देवांग भट्टद्वारा पूछे गए इन प्रश्नों के कारण प्रदर्शनी को उपस्थित लोगों को चीन की भारतविरोधी भूमिका का वास्तव स्वरूप ध्यान में आया। अतः अनेक लोग चिनी वस्तु विक्रय करने से परावृत्त हुए। (श्री. देवांग भट्ट के अनुसार यदि देश का हर नागरिक राष्ट्रप्रेम व्यक्त करे, तो विश्व में भारत की प्रतिमा निश्चित ही ऊंचाई तक पहुंचेगी। श्री. देवांग का आदर्श देश के सभी नागरिक अपनाएं ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *