Menu Close

अधिवक्ता श्रीमती अपर्णा रामतीर्थकर को कोल्हापुर में आयोजित ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ का निमंत्रण !

कोल्हापुर में, ११ दिसम्बर को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ का आयोजन

श्रीमती अपर्णा रामतीर्थकर को सभा का निमंत्रण देते हुए समिति के कार्यकर्ता
श्रीमती अपर्णा रामतीर्थकर को सभा का निमंत्रण देते हुए समिति के कार्यकर्ता

कोल्हापुर : शिरोली (पुलाची) में २८ नवम्बर को श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थानद्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए अधिवक्ता श्रीमती अपर्णा रामतीर्थकर का व्याख्यान आयोजित किया गया था। उस निमित्त श्रीमती अपर्णा रामतीर्थकर कोल्हापुर में उपस्थित थी। अतः ११ दिसम्बर को हिन्दू धर्मजागृति सभा का निमंत्रण उन्हे दिया गया।

इस अवसर पर सनातन संस्था की डॉ. (श्रीमती) शिल्पा कोठावळे, हिन्दू जनजागृति समिति के कोल्हापुर जिला समन्वयक श्री. किरण दुसे उपस्थित थे।

उस समय शिरोली (पु) ग्रामपंचायत समिति सदस्या श्रीमती रूपाली खवरे उपस्थित थी। श्रीमती रामतीर्थकर ने ‘हिन्दु धर्म की संस्कृति’ इस विषय पर व्याख्यान दिया। उस समय श्री. दुसे ने सभी उपस्थितों को कोल्हापुर की सभा के लिए उपस्थित रहने का आवाहन किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News