Menu Close

नलगोंडा (तेलंगाना) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित बैठक को हिंदुत्वनिष्ठों का स्वयंर्स्फूत प्रतिसाद !

नलगोंडा (तेलंगाना) में हिन्दुत्वनिष्ठों की बैठक का आयोजन

बैठक को संबोधित करते हुए श्री. चेतन जनार्दन एवं उपस्थित हिंदुत्वनिष्ठ
बैठक को संबोधित करते हुए श्री. चेतन जनार्दन एवं उपस्थित हिंदुत्वनिष्ठ

भाग्यनगर (हैदराबाद) : तेलंगाना की राजधानी का शहर होनेवाले भाग्यनगर से लगभग १०० कि.मी. दूरी पर स्थित नलगोंडा जिले में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से २० नवंबर को क्रियाशील हिन्दुत्वनिष्ठों की बैठक ली गई।

इस बैठक में उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के संदर्भ में जानकारी दी गई। इस संदर्भ में स्थानीय स्तर पर ‘राष्ट्र एवं धर्म’ से संबंधित उपक्रम चलाने के संदर्भ में बातचीत की गई। इस बैठक का धर्माभिमानियोंद्वारा स्वयंस्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ। समिति के श्री. चेतन जनार्दन ने धर्माभिमानियों का मार्गदर्शन किया।

क्षणचित्र

१. स्थानीय धर्माभिमानी श्री. शिवा ने इस बैठक को सफल बनाने हेतु बड़ी लगन से प्रयास किए, साथ ही २ धर्माभिमानियों ने भी बैठक की सिद्धता हेतु उनकी सहायता की !

२. ‘आयबीसी’ इस स्थानीय समाचारवाहिनीद्वारा इस कार्यक्रम की प्रसिद्धि की गई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News