Menu Close

हम हिन्दू जनजागृति समिति के साथ हैं ! – श्री. प्रताप चव्हाण, शिवसेना, सोलापुर शहरप्रमुख

सोलापुर की हिन्दू धर्मजागृति सभा का निमंत्रण

सोलापुर : यहां के हिराभाई देवकरण प्रशाला के मैदान पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ४ दिसम्बर को हिन्दू धर्म जागृतिसभा का आयोजन किया गया है।

कार्यकर्ताओं ने शिवसेना शहरप्रमुख श्री. प्रताप चव्हाण को सभा का निमंत्रण देने के पश्चात वे इस संदर्भ में वतव्य कर रहे थे। अपने वक्तव्य में उन्होंने यह आश्वासन दिया कि, ‘यहां के शिवसेना प्रमुख पदाधिकारियों को हिन्दू जनजागृति सभा का निमंत्रण देने हेतु हम बैठक का आयोजन करेंगे। प्रभागों की बैठकों में सभा का संदर्भ प्रस्तुत करेंगे। हम आप के साथ हैं !’

शिवसेना शहरप्रमुख श्री. प्रताप चव्हाण को निमंत्रण देते हुए श्री. सुनील घनवट (दाईं ओर से तिसरे)
शिवसेना शहरप्रमुख श्री. प्रताप चव्हाण को निमंत्रण देते हुए श्री. सुनील घनवट (दाईं ओर से तिसरे)

ह.भ.प. सुधाकर इंगळे महाराज ने सभा के लिए आशीर्वाद देकर आश्वासन दिया कि, ‘मेरे प्रवचनोंद्वारा भी मैं सभी को धर्मसभा में उपस्थित रहने के लिए बताऊंगा !’

ह.भ.प. सुधाकर इंगळे महाराज को निमंत्रण देते हुए श्री. सुनील घनवट (दाईं ओर)
ह.भ.प. सुधाकर इंगळे महाराज को निमंत्रण देते हुए श्री. सुनील घनवट (दाईं ओर)

उस समय समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट एवं सोलापुर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News