Menu Close

पुणे : शिवसमर्थ कोकण ट्रस्ट की ओर से धर्मकार्य के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति का गौरव !

हिन्दू जनजागृति समिति का गौरव !

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कृष्णाजी पाटिल (दार्इं ओर) का सम्मान करते हुए श्री. सुनील पवार (बार्इं ओर)
हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कृष्णाजी पाटिल (दार्इं ओर) का सम्मान करते हुए श्री. सुनील पवार (बार्इं ओर)

पुणे : यहां २३ अक्तूबर को होनेवाली हिन्दू जनजागृति समिति धर्मजागृति सभा के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कृष्णाजी पाटिल एवं श्री. विनायक बागवडे, शिवसमर्थ कोकण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री. सुनील पवार को मिलने हेतु जाने पर उनका नारियल दे कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री. पवार ने शिवसेना के संपर्क कार्यालय में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठित किया था। उस समय शिवसेना के नगरसेवक श्री. सचिन दांगट भी उपस्थित थे।

समिति के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए श्री. पवार ने कहा कि, हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता ‘धर्मरक्षा तथा धर्मपरंपरा’ओं को संजोए रखने हेतु त्यागी मानसिकता के साथ सक्रिय हैं। हमें उनके समर्थन में खडे रहना चाहिए !

इस अवसर पर श्री. पवार ने उत्स्फूर्त रूप से ‘जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम्’ ऐसा ३ बार जयघोष किया !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Endorsement for HJS

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *