Menu Close

भांडुप में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘पितृपक्ष में श्राद्ध का महत्त्व’ तथा ‘नवरात्रि उत्सव का अध्यात्मशास्त्र’ इन विषयों पर मार्गदर्शन

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मार्गदर्शन

समिति की ओर से मार्गदर्शन करती हुई श्रीमती राघवी कोनेकर एवं उपस्थित धर्माभिमानी
समिति की ओर से मार्गदर्शन करती हुई श्रीमती राघवी कोनेकर एवं उपस्थित धर्माभिमानी

भांडुप : यहां के पराग विद्यालय में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्रीमती राघवी कोनेकर ने ‘पितृपक्ष में श्राद्ध का महत्त्व’ तथा जानकारी साथ ही ‘नवरात्रि उत्सव के पीछे स्थित अध्यात्मशास्त्र’ इन विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।

‘जय संतोषी माता ट्रस्ट’ के अध्यक्ष श्री. रूपेश बांदिवडेकर ने इस मार्गदर्शन का आयोजन किया था। साथ ही उस समय सनातन के सात्विक ग्रंथ एवं उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिज्ञासुओं ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर ग्रंथ एवं उत्पादन क्रय किए।

क्षणिकाएं – उपस्थित धर्माभिमानियों में से एक जिज्ञासु ने दैनिक सनातन प्रभात का वाचक होने की इच्छा व्यक्त की, तो कुछ लोगों ने समिति के धर्मशिक्षण वर्ग में आने की इच्छा प्रदर्शित की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News