Menu Close

​मुंबई में भी मूल तालाब में पत्थर की दीवार का निर्माण कर श्री गणेश मूर्तियों का विसर्जन हेतू प्रबंध करेंगे ! – विधायक श्री. प्रकाश फातर्पेकर

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’

कृत्रिम जलाशय में गणेशमूर्तियों का विसर्जन एवं मूर्तिदान जैसे अशास्रीय अभियानों को रोकने हेतू विधायक श्री. प्रकाश फातर्पेकर को ज्ञापन प्रस्तुत

विधायक श्री. प्रकाश फातर्पेकर (बाईं ओर) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए श्री. किशोर औटी
विधायक श्री. प्रकाश फातर्पेकर (बाईं ओर) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए श्री. किशोर औटी

मुंबई : मूल तालाब में पत्थर की दीवार बनाकर गणेश मूर्ति विसर्जन का प्रबंध करने हेतु मैं नई मुंबई प्रशासन से विचार-विमर्श करूंगा। इसके अनुसार मुंबई में भी उस प्रकार का प्रबंध किया जाएगा।

शिवसेना चेंबूर के विधायक श्री. प्रकाश फातर्पेकर ने ऐसा आश्‍वासन दिया।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. किशोर औटी एवं धर्माभिमानी श्री. किरण सावंत ने विधायक श्री. फातर्पेकर से भेंट कर गणेशोत्सव में मूर्तिदान एवं कृत्रिम जलाशयोंमें गणेशमूर्तियों का विसर्जन जैसे अशास्त्रीय अभियानोंद्वारा होनेवाली धर्महानी रोकने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News