Menu Close

फ्रांस में मस्जिदों को विदेशों से धन पर बैन पर विचार कर रहे पीएम वैल्स

वैल्स (बाएं) और ओलांद
वैल्स (बाएं) और ओलांद

पैरिस : फ्रांस के प्रधानमंत्री मैन्युऐल वैल्स ने कहा है कि वह मस्जिदों के विदेशों से धन प्राप्त करने पर अस्थाई तौर पर पाबंदी लगाने पर विचार करेंगे। उन्होंने हाल में एक के बाद एक कई जिहादी हमलों के बीच इस्लाम के साथ संबंधों के ‘नये मॉडल’ का अनुरोध किया।

हमलों को लेकर सुरक्षा खामियों को लेकर आलोचनाओं का शिकार मैन्युऐल वैल्स ने फ्रेंच अखबार ‘ल मॉन्द’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्हें इस विचार से कोई परेशानी नहीं है कि एक निश्चित समयसीमा के लिए मस्जिदों के निर्माण के लिए विदेश से धन नहीं आना चाहिए।

वैल्स ने इमामों के ‘कहीं और नहीं बल्कि फ्रांस में ही प्रशिक्षित’ होने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और धार्मिक मामलों सहित अन्य विभाग संभाल रहे बर्नार्ड काजेनुवे इस्लाम के साथ फ्रांस के रिश्तों के लिए ‘नया मॉडल’ तैयार करने पर काम कर रहे हैं।

फ्रांस में हमलों के बीच देश की सतर्कता और तैयारियों को लेकर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग हो रही है।

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *