Menu Close

उज्जैन : विचार महाकुंभ में मुख्यमंत्री ने कहा, नारी देह प्रदर्शन वाले विज्ञापन बंद कराएंगे !

vichar_mahakumbh

निनोरा – उज्जैन में विचार महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन अहम घोषणाएं की। मध्यप्रदेश में ऐसे विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे जिनमें नारी देह का प्रदर्शन किया जाता है। इसके लिए कानून लाया जाएगा।

सरकार महिलाओं को पुरुषों के बराबर मजदूरी देगी। स्कूली पाठ्यक्रमों में ऐसे पाठ पढ़ाए जाएंगे जो समानता के व्यवहार का संदेश देंगे।

पुरुषों में नशे की आदतों के कारण माताओं-बहनों को काफी तकलीफ होती है। केवल शराबबंदी इसका हल नहीं है। इसके लिए समाज की मानसिकता बदलनी होगी, फिर शराबबंदी की ओर बढ़ना होगा।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Read more on HJS in Kumbh Mela

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *