Menu Close

हिन्दू राष्ट्रका उद्घोष करनेवाले प्रथम मंत्री श्री. दीपक ढवळीकरका अभिनंदन ! – हिन्दू जनजागृति सम

श्रावण अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

श्री. दीपक ढवळीकर

श्री. दीपक ढवळीकर

 गोवाके सहकारमंत्री श्री. दीपक ढवळीकरने गोवा विधानसभामें यह वक्तव्य दिया कि भविष्यमें भारत एक हिन्दू राष्ट्रके रूपमें स्थापित होगा । साथ ही हम उसका स्वागत करते हैं । भारत एक स्वयंभू हिन्दू राष्ट्र है । स्वतंत्रताके पश्चात उसकी यह पहचान मिटानेके प्रयास किए गए हैं । इस पाश्र्वभूमिपर सबके प्रयासोंसे भविष्यमें भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा । इसी वक्तव्यपर हिन्दू जनजागृति समितिके प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदेने एक प्रसिद्धि पत्रकद्वारा यह बताया कि श्री. ढवळीकरका यह वक्तव्य हिन्दुओंको आश्वस्त करनेवाला है । हिन्दू राष्ट्र स्थापनाका आग्रह करनेवाले श्री. ढवळीकर देशके प्रथम मंत्री हैं, अतः समस्त हिन्दूनिष्ठ संगठनोंद्वारा हम उनका अभिनंदन करते हैं ।

रा.स्व. संघकी स्थापनाका उद्देश्य समर्थ हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही था, साथ ही स्वा. सावरकर तथा स्वामी विवेकानंदके समान महान विभूतिओंने भी हिन्दू राष्ट्रका उद्घोष किया था । अतः यह मांग आजकी नहीं ।

भारतको निधर्मीके रूपमें स्थापित करनेका षडयंत्र रचनेवाले पाकिस्तान एवं बांग्लादेश इन मुसलमान देशोंके केवल धर्मके आधारपर पृथक होनेका हमें विस्मरण हो गया है । अतः आज भारतके सहस्रों हिन्दुनिष्ठ संगठन भारतको पुनः हिन्दू राष्ट्रकी पहचान प्राप्त करनेके लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं । उनके इस कार्यको श्री. ढवळीकरके वक्तव्यके कारण पुष्टि प्राप्त हुई है । साथ ही श्री. ढवळीकरके वक्तव्यसे हिन्दू राष्ट्र स्थापनाके लिए कार्य करनेवाले सभी संगठनोंका उत्साह दुगना करनेका कार्य हुआ है ।

हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु हिन्दू जनजागृति समिति गत तीन वर्षोंसे अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशनका आयोजन कर रही है । कल-परसोंतक केवल हिन्दूनिष्ठोंद्वारा मर्यादित स्वरूपमें होनेवाला हिन्दू राष्ट्र स्थापनाका विषय श्री. ढवळीकरके वक्तव्यके कारण आज राष्ट्रीय चर्चाका विषय बन गया है । भविष्यमें इस विषयपर वैचारिक मंथन होगा तथा हिन्दू राष्ट्रका महत्त्व राष्ट्रके ध्यानमें आएगा, इसकी हमें निश्चिति है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *