Menu Close

दिल्ली न्यायालय ने विवादित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ पर रोक की अवधि २५ अगस्त बढाई

नई दिल्ली : सनी देओल की विवादित फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ की रिलीज पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट द्वारा लगाई रोक की अवधि २५ अगस्त त‍क बढ़ा दी गई है।

इस फिल्म के खिलाफ जून महीने में याचि‍का दायर की गई थी इस याचिका के मद्देनजर तीसहजारी कोर्ट ने ३० जून को इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। इस फिल्म के खिलाफ दायर की गई याचिका में लिखा गया था कि इस फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

‘मोहल्ला अस्सी’ काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित है। फिल्म के लीक हुए ट्रेलर में भगवान शिव का भेष धरे एक व्यक्ति को गाली देते दिखाया गया है।

स्रोत : आज तक

Latest News