
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मिलनेवाली सरकारी छुट्टी निरस्त कर दी है । इससे हिन्दू समाज आहत हुआ है । ढाकेश्वरी मंदिर, चटगांव, सिलहट सहित कई मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है ।
१. ‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष २ जनवरी को ही बांग्लादेश में सरस्वती पूजा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दुर्गाष्टमी एवं बुद्ध पूर्णिमा पर मिलनेवाली सरकारी छुट्टियां निरस्त कर दी गई थीं । हिन्दुओं ने इसका कडा विरोध किया है ।
Bangladesh Janmashtami Holiday Cancelled : बांग्लादेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी निरस्त होने से हिन्दू आहत ! https://t.co/CFxdyWIOba
— Deepak Nadgire (@DeepakNadg14423) September 3, 2026
२. देश के समाचार पत्र ‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट के अनुसार इस बार मंदिरों में जन्माष्टमी के उत्सव तो होंगे; परंतु १० दिन पहले से बाजारों में जो उत्साह देखने को मिलता था, वह इस बार नहीं दिख रहा है । बांग्लादेश में एक समय ऐसा था, जब हिन्दुओं के त्योहारों के लिए मंदिरों में बडा उत्साह होता था एवं बडे उत्सव व जुलूस निकाले जाते थे; परंतु अब देश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है ।
३. बांग्लादेश हिन्दू जागरण मंच के प्रवक्ता निहार हलदर ने कहा कि समाज में अभी भी भय का वातावरण है । कुछ मंदिरों में जन्माष्टमी पर जुलूस निकाले जाएंगे; परंतु अधिकांश स्थानों पर पहले जैसा रौनक भरा उत्साह नहीं रहेगा ।
मंदिरों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था ! – बांग्लादेश के गृहमंत्री
बांग्लादेश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से मंदिरों के लिए विशेष सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा ।
स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात








