
हैदराबाद (तेलंगाना) – सैदाबाद स्थित ‘सक्सेस, द स्कूल’ ने शिक्षिका शेख आयशा परवीन को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया है । छात्र के अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि दूसरी कक्षा के एक छात्र को शिक्षिका ने गृहकार्य के रूप में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहा था । घटना सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच की तथा उसके आधार पर यह कार्यवाही की ।

विद्यालय द्वारा दिए गए सेवा-समाप्ति पत्र में केवल नौकरी से हटाने का ही उल्लेख नहीं है, अपितु यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी संबंधित शिक्षिका को संस्था के किसी भी विद्यालय में नियुक्त नहीं किया जाएगा ।
Protest against Hindu students being assigned to read Kalma & Surah Al-Fatihah at a private school in Saidabad, Hyderabad. pic.twitter.com/GLXdPo0Ctb
— BJP Telangana (@BJP4Telangana) July 16, 2026
इस घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है । पार्टी का कहना है कि इस घटना के पीछे एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का हाथ हो सकता है, इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा संबंधित विद्यालय की मान्यता समाप्त की जाए ।
Just in: In the Hyderabad case where a Class 2 Hindu student was given the task of learning Islamic Kalma by school teacher, notice has been issued to :
– Hyderabad District Magistrate
-Police Commissioner
– and Director of Education
to explain why it happened and give a reply… pic.twitter.com/aw1Z5wYnZ6— Swati Goel Sharma (@swati_gs) July 16, 2026
विद्यालय प्रबंधन ने कहा है कि इस कार्यवाही के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शैक्षणिक परिसर में संस्था की नीतियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा । हालांकि, स्कूल ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि वास्तव में कौन-सा गृहकार्य दिया गया था तथा उसे धार्मिक प्रकृति का क्यों माना गया।
Hyderabad, Telangana | Success, The School, Sayeedabad, has terminated its teacher Shaik Aisha Parveen for allegedly giving religious homework for Class 2 students.
The letter reads- “Further you are informed that you are permanently disqualined to apply for employment in future… pic.twitter.com/nCrJ73QtcT
— ANI (@ANI) July 16, 2026
हिन्दू जनजागृति समिति ने टीवी शो पर आयोजित चर्चासत्र में इस घटना का किया विरोध
हिन्दू जनजागृति समिति के तेलंगाना राज्य के प्रवक्ता श्री. चेतन गाडी इस चर्चासत्र में सम्मिलित हुए थे।
स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात








