पुणे में पुनः ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का प्रकरण

पुणे – औंध स्थित एक ‘स्टार यूनियन दाई इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी’ (Star Union Dai-ichi Life Insurance Company) नामक प्रसिद्ध ‘बीमा प्रतिष्ठान’ में कार्यरत हिन्दू युवती का शीलभंग, उससे अश्लील वार्तालाप तथा उसका उत्पीडन करने का विषय उजागर हुआ है । इस प्रकरण में धर्मांध प्रबंधक मोहम्मद उर्फ जाफर सैयद को हिंजवडी पुलिस ने बंदी बनाया है । ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ प्रकरण से इन क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न उपस्थित हुआ है ।
After TCS. After Wipro. Now a Union Bank-linked insurance office in Pune!
A Hindu woman working with Star Union Dai-ichi Life Insurance, posted at a Union Bank branch in Pune, has accused her senior manager, Mohammad Jafar aka Sadiq Madrasab Sayyed, of mental, verbal and… pic.twitter.com/az0JRQuYJC
— Subhi Vishwakarma (@subhi_karma) June 5, 2026
१. आरोपी जाफर उच्च पदस्थ है तथा वह शाखा का प्रबंधक है । पीडित युवती को कार्य के अतिरिक्त व्यक्तिगत कार्यों के लिए वह दूरभाष करता था ।
२. आरोपी पीडिता से वार्तालाप करते समय अत्यंत अश्लील भाषा में तथा उसके मन में लज्जा उत्पन्न हो, ऐसा वार्तालाप कर उसका मानसिक उत्पीडन करता था ।
३. एक दिन कार्य के निमित्त वह उसे लोनावला लेकर गया । वहां उसने युवती से अश्लील व्यवहार करने का प्रयास किया ।
४. वरिष्ठ अधिकारी के इस विकृत व्यवहार से क्षुब्ध होकर पीडित युवती ने हिंजवडी पुलिस थाने में परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट कराया ।
स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात








