Menu Close

सहस्रो हिन्दुओं की घरवापसी करनेवाले प्रबल प्रताप सिंह जुदेव प्रतिष्ठित ‘हिन्दू केसरी’ पुरस्कार से सम्मानित

सहस्रो हिन्दुओं को हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश देने के लिए कार्य करने से मिला पुरस्कार

नई दिल्ली – यहां के ‘कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में वीर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. प्रबल प्रताप सिंह जुदेव को ‘हिन्दू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता (सौहार्द) पुरस्कार’ प्रदान किया गया । ‘माइ होम इंडिया’, इस संगठन की ओर से समाजसेवा, सनातन संस्कृति का जतन एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्रों में श्री. जुदेव द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।

श्री. जुदेव उनके पिता कुमार दिलीप सिंह जुदेव द्वारा आरंभ किए गए ऐतिहासिक ‘घरवापसी अभियान’ को (धर्मांतरित लोगों को हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश देने का अभियान) को अनवरत आगे ले जा रहे हैं । आज तक इस अभियान के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक अनुष्ठान के माध्यम से धर्मांतरित सहस्रों हिन्दू भाईयों की सफलतापूर्वक घरवापसी की गई है ।

मेरे पिता के आदर्शाें पर चलने का प्रयास – जुदेव का मनोगत

इस अवसर पर अपना मनोगत व्यक्त करते हुए श्री. जुदेव ने कहा कि इस सम्मान को स्वीकार करना मेरा सौभाग्य एवं प्रेरणादायक बात है । मेरे पूजनीय पिता दिवंगत कुमार दिलीप सिंह जुदेव ने उनकी संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक सौहार्द के लिए समर्पित किया था । उन्हींके आदर्शाें के कारण ही मैं इस अभियान को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत हूं ।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह पुरस्कार उन्हें एक नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए अनवरत कार्य करने की प्रेरणा देता है । सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा एवं सौहार्द को समर्पित यह अभियान भविष्य में भी संपूर्ण प्रामाणिकता के साथ एवं निष्ठा के साथ अनवरत जारी रहेगा । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रखर राष्ट्रवादी संत पू. स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वतीजी, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री श्री. जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ नेता श्री. सत्यनारायण जटिया एवं ‘माई होम इंडिया’के संस्थापक श्री. सुनील देवधर उपस्थित थे । इससे पूर्व यह पुरस्कार ‘सुदर्शन न्यूज’के मुख्य संपादक श्री. सुरेश चव्हाणके को प्रदान किया गया था ।

Latest News