
नई दिल्ली- विपक्ष के नेता और डीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित किया और विधानसभा में ‘सनातन विरोधी’ मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने की अपनी मांग को भी दोहराया।
Udhaynidhi Stalin’s remark, that Sanatana Dharma must be eradicated, has already been adjudged by courts as “hate speech and a clear attack on Hinduism carrying implications akin to genocide”.
Today, inside the Tamil Nadu assembly, Stalin repeated the statement. No one objected. pic.twitter.com/cN6axFo4ak
— Anand Ranganathan (@ARanganathan72) May 12, 2026
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए।” जब वह विधानसभा के अंदर यह कह रहे थे तब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद थे। सितंबर 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने भरे मंच से कहा था कि, ‘सनातन धर्म का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह जड़ से खत्म कर देना चाहिए।’ जिसके बाद उनपर अनेक स्थानों पर अपराध भी प्रविष्ट हुआ था।








