
कोच्चि (केरलम्) – केरलम् के अलापुज्जा जिले के चेर्तला में ‘विशू’ उत्सव की शुभकामनाएं देनेवाले फलक पर श्रीकृष्ण के चित्र के सामने ‘चिकन मंदी’की (चिकन एवं चावल) थाली दिखाने के आरोप में पुलिस ने होटल के मुसलमान मालिक को बंदी बनाया है । मलयालम् भाईयों के नववर्ष ‘विशू’ उत्सव के उपलक्ष्य में यहां के चेर्तला के मनोरमा चौक के पास स्थित ‘मेहर मंदी एंड ग्रिल्स’ इस होटल के मालिक ने सामाजिक माध्यम पर एक फलक प्रसारित किया था । उस फलक पर श्रीकृष्ण के चित्र के सामने चिकन एवं मंदी (चावल) परोसी गई थाली दिखाई गई थी । इस चित्र के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठनों ने तीव्र क्षोभ व्यक्त किया । इस प्रकरण में अधिवक्ता एम्.वी. बिजू ने शिकायत प्रविष्ट की थी । इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्तराँ के मालिक अरशद के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उसे बंदी बनाया है । विश्व हिन्दू परिषद ने इस होटल के बाहर आंदोलन करने की घोषणा की है ।
यह विवाद बढने पर होटल के प्रबंधक भागीदार शमीम ने इंस्ट्राग्राम पर बिनाशर्त क्षमायाचना की है । केरलम् के वरिष्ठ मुसलमान नेता उस्ताद अंसारी सुहरी ने फेसबुक पर वीडियो प्रसारित कर इस घटना की निंदा की है । ‘आपको विशू की शुभकामनाएं देनी ही चाहिएं, ऐसा नहीं है, परंतु आप शुभकामनाएं देने के नाम पर धार्मिक विद्वेष न फैलाएं । ऐसे कृत्यों के कारण समाज में अशांति उत्पन्न होती हैं तथा कुछ चूकें मनुष्य के लिए प्राणघातक सिद्ध हो सकती हैं, यह चेतावनी भी दी है ।








