
मुंबई : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है। सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि भारत में पाकिस्तान का ये प्रतिबंधित सामान आ कैसा रहा है?
छत्रपती संभाजीनगरमध्ये पोलिसांचा छापा; पाकिस्तानमधून प्रतिबंधित कॉस्मेटिक्स जप्त! | SAMBHAJI NAGAR
छत्रपती संभाजीनगरमध्ये पोलिसांनी पाकिस्तानमधून आयात होणाऱ्या प्रतिबंधित कॉस्मेटिक्सची विक्री करणाऱ्या तीन दुकांनांवर छापा टाकला. हायलाईट कलेक्शन, ओम ट्रेडर्स आणि फलक इम्पोरियम… pic.twitter.com/tA0d7l2aNo
— Sudarshan मराठी (@SudarshanNewsMH) March 30, 2026
‘मनसे’ ने की थी पुलिस से शिकायत
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शाहगंज, घासमंडी और सिटी सेंटर मॉल इलाकों में कुछ व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मेड इन पाकिस्तान कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स धड़ल्ले से बेच रहे हैं। इस संबंध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी चौक पुलिस ने रविवार दोपहर तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस बैन ‘मेड इन पाकिस्तान’ सामान देख हैरान रह गई। जांच के घेरे में वे दुकानदार भी हैं, जो सामान बेच रहे थे।

मुंबई के कैसे पहुंचा सामान
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स धड़ल्ले की सप्लाई मुंबई से हो रही थी। केंद्र सरकार ने मई 2025 में ही पाकिस्तान से आने वाले सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह प्रतिबंधित माल मुंबई कैसे पहुंचा? छत्रपति संभाजीनगर तक कैसे माल की सप्लाई की गई? जब कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की तस्करी हो सकती है, तो फिर इसी तरीके से खतरनाक चीजें नहीं लाई जा सकती हैं?








