
कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकाक क्षेत्र में वक्फ बोर्ड से जुडे एक मामले में करीब 650 जमीन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों में उनसे उनकी जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज जमा करने को कहा गया है।
क्या है मामला ?
- बताया गया है कि लगभग 2200 एकड जमीन पर पहले वक्फ बोर्ड ने दावा किया था।
- इसी संदर्भ में राजस्व विभाग द्वारा जमीन मालिकों से स्वामित्व का प्रमाण मांगा गया है।
- नोटिस राजस्व निरीक्षक द्वारा जारी किए गए हैं।
लोगों की चिंता
- नोटिस मिलने के बाद कई स्थानीय लोगों और किसानों में चिंता का वातावरण है।
- कई जमीन मालिकों का कहना है कि, वे वर्षों से इन जमीनों के वैध मालिक हैं। कुछ लोगों को पुराने रिकॉर्ड जुटाने में कठिनाई हो रही है।
प्रशासन का पक्ष
- अधिकारियों का कहना है कि यह केवल जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन (verification) करने की प्रक्रिया है।
इसका उद्देश्य दस्तावेजों की जांच करना है, अंतिम निर्णय लेना नहीं।
विवाद का कारण
यह मुद्दा पुरानी जमीन प्रविष्टियों और वक्फ संपत्ति के दावों से जुड़ा बताया जा रहा है। इस कारण फिर से जमीन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।v








