500 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा किया चंदा
भारत-पाकिस्तान एवं भारत-चीन युद्ध के समय कितने मुसलमानों ने सरकार को इस प्रकार सहायता दी थी ? भारत में भूकंप, बाढ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय कितने मुसलमान सहायता के लिए आगे आते हैं ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – युद्धग्रस्त ईरान को पिछले सप्ताह भारत की ओर से चिकित्सा सहायता भेजी गई थी । अब कश्मीर से मुसलमान भी ईरान को सहायता देने लगे हैं । उन्होंने नकद राशि, सोना एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं सहायता के रूप में भेजी हैं । एक विधवा मुस्लिम महिला ने अपने सोने के आभूषण ईरान को सहायता के रूप में देने की इच्छा व्यक्त की है ।

१. भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इस महिला का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया है । विशेष बात यह है कि यह आभूषण महिला को उसके पति ने दिया था, इसलिए उससे उसका गहरा भावनात्मक संबंध है । २८ वर्ष पहले पति के निधन के उपरांत भी उसने इसे संभालकर रखा था । ‘आपके आंसू एवं पवित्र भावनाएं हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं’, ऐसे शब्दों में ईरानी दूतावास ने उस महिला एवं भारतीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया ।

While Kashmiri Hindus remain displaced from their ancestral homes; their properties seized and their return blocked – Kashmiri Muslims are busy donating gold and resources to Iran. 🇮🇷💰
35 years ago, Kashmiri Hindus were driven out of their homes. Their properties were seized,… pic.twitter.com/WufHzBghVk
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 23, 2026
२. बडगाम में शिया मुसलमानों की संख्या अधिक होने के कारण वहां से ईरान के लिए सहायता का की मात्रा बढा है । कई स्थानों पर ईरान को सहायता भेजने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं । नागरिक वहां नकद, आभूषण एवं अन्य वस्तुएं दान कर रहे हैं । महिलाएं, पुरुष एवं छोटे बच्चे भी सहायता देने के लिए आगे आ रहे हैं । बच्चों ने अपनी बचत भी दान में दी है ।
३. ईरानी दूतावास द्वारा सहायता के लिए बैंक खातों का विवरण सार्वजनिक करने के पश्चात कई लोगों ने सहायता की है ।
स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात








