
वाराणसी – धर्म नगरी वाराणसी में गंगा नदी के बीचों बीच से धर्मभावना आहत करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां इफ्तार पार्टी करने के बहाने एक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न केवल चिकन बिरयानी खाई अपितु बाद में मांस की हड्डियों को गंगा नदी में फेंक दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस 14 मुस्लिम लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Shocking from Kashi!!
UP Police have arrested 14 people after a group of Muslim men held an iftar party on a boat in the holy river Ganga, where non-vegetarian food was consumed and bones were thrown into the holy river। pic।twitter।com/QkNpy7mdX7
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 17, 2026
मामले की शिकायत भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि, नाव पर इफ्तार के दौरान नॉनवेज भोजन यानी बिरयानी परोसा गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह भी आरोप है कि नॉन वेज खाने के बाद हड्डियां भी गंगा नदी में फेंकी गई। वीडियो में युवकों द्वारा पार्टी मनाते हुए और नॉनवेज का सेवन करते दिखाया गया था, जिसे हिंदू भावनाओं के अपमान के रूप में देखा गया।
14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये युवक गंगा में नाव लेकर इफ्तार मना रहे थे, जहां नॉनवेज शामिल होने का दावा किया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि गंगा जैसी पवित्र नदी में इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जरूरी है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।








