Menu Close

‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर हिंदू जनजागृति समिति की रणरागिणी शाखा की भव्या गौडा का सम्मान

बेंगलुरु (कर्नाटक) के उल्लाल में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया

बेंगलुरु (कर्नाटक) – 8 मार्च 2026 को बेंगलुरु के उल्लाल उपनगर में ‘उपकार वेल्फेयर एसोसिएशन, बेंगलुरु’ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति की रणरागिणी शाखा की बेंगलुरु जिला समन्वयक सौ. भव्या गौड़ा तथा ‘दर्पण वेलनेस’ की संस्थापक सौ. नंदिनी शिवकुमार सहित 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सौ. भव्या गौड़ा ने कहा, “राजमाता जिजाऊ के आदर्श को सामने रखकर माताओं को अपने बच्चों को राष्ट्रभक्त बनाना चाहिए।”

कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं का परिचय भी कराया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवा, चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाली अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। 

Latest News