
मालेगांव में महापालिका के ऑफिस में कर्मचारियों द्वारा नमाज अदा करने को लेकर विवाद सामने आया। इस मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया है। आरोप है कि नुकमान सलीम सहित करीब 7 लोगों ने उक्त स्थान पर नमाज पढ़ी, जिस पर आपत्ति जताई गई।
मालेगांव पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट और उनके कार्य में बाधा डालने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सरकारी कार्यालय में पढ़ी गई नमाज।
महाराष्ट्र के मालेगांव में नगर निकाय के कार्यालय के अंदर ही कुछ मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी।
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। pic.twitter.com/W9VAPPXOJB
— Panchjanya (@epanchjanya) February 25, 2026
नमाज के दौरान हंगामे के मामले में केस दर्ज
मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग कार्यालय में घुसकर हंगामा करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महेंद्र रघुनाथ सावंत (उम्र 43 वर्ष), वायरमैन, निवासी कृषीनगर, कल्पतरु पार्क, मालेगांव ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, सावंत पिछले करीब 9 वर्षों से मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग में वायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। 23 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे वे अपने सहकर्मियों संदीप कालुंखे, पवन केदारे (वायरमैन), मोहन देवरे (शिपाई) और संतोष महाले (पानी आपूर्ति विभाग) के साथ कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद थे।
विद्युत विभाग में वायरमैन ने दर्ज कराई शिकायत
घटना की जानकारी नगर निगम आयुक्त को देने के बाद सावंत ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में कानूनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता नहीं है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्रोत : एबीपी








