बांग्लादेश ने हिन्दुओं पर अत्याचारों के माध्यम से भारत के विरुद्ध मानो युद्ध ही छेड दिया है । फिर भी सरकार बांग्लादेश के विरुद्ध ठोस कुछ क्यों नहीं करती ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का हिन्दुद्वेष पराकाष्ठा पर पहुंच गया है । पहले से ही हिन्दुओं की हत्या का सत्र चल रहा है , ऐसे में अब हिन्दुओं के त्यौहार मनाने पर भी प्रतिबन्ध लगाने का षड्यंत्र रचा गया है । यूनुस सरकार ने वर्ष २०२६ की सरकारी अवकाशों की सूची घोषित की है । इस सूची के अनुसार हिन्दुओं को सरस्वती पूजा , बुद्ध पूर्णिमा , जन्माष्टमी अथवा दुर्गाष्टमी के लिए कोई भी अवकाश नहीं मिलेगा । अंतरिम सरकार द्वारा प्रसारित मार्गदर्शक तत्वों में कहा गया है कि , देश के सभी विद्यालय इन सभी दिनों में खुले रहेंगे ।
१. इसके कारण कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है । रमजान एवं ईद-उल-फित्र के लिए अवकाश दिए जा रहे हैं , जबकि पूर्व समय की तुलना में हिन्दुओं के त्यौहारों एवं उत्सवों को दिए जानेवाले अवकाश के दिनों की संख्या अल्प कर दी गई है , इस पर अप्रसन्नता व्यक्त की जा रही है ।
२. कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि , सरकारी अवकाश की अधिसूचना में भाषा दिवस के अवकाश का उल्लेख था , उसे भी निकाल दिया गया । २१ फरवरी के दिन बंगाली भाषा को अन्तरराष्ट्रीय मान्यता मिली थी । इस भाषा का इतिहास विश्व की अनेक भाषाओं से जुडा हुआ है । २१ फरवरी १९५२ के दिन तत्कालीन पूर्व पाकिस्तान में (अब स्वतन्त्र बांग्लादेश) विद्यार्थियों ने बंगाली को राज्यभाषा बनाने की मांग करते हुए आन्दोलन आरम्भ किया था ।








