Menu Close

मुंबई के राज्य संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक ‘वांद्रे किला’ पर शराब की पार्टी

  • राज्य संरक्षित स्मारक जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल पर मदिरापान की पार्टी होना न सिर्फ़ कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी विरासत के प्रति घोर अनादर भी है।
  • सरकार, पुलिस प्रशासन और पुरातत्व विभाग को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

मुंबई – राज्य संरक्षित स्मारक वांद्रे किले पर शराब की पार्टी चल रही थी। इस घटना का वीडियो उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के अखिल चित्रे ने अपने ‘X’ अकाउंट से साझा किया है। कुछ स्थानीय नागरिक पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी ने आयोजकों से पूछा—“आपको अनुमति किसने दी?” इस पर आयोजकों ने अनुमति होने का दावा किया, लेकिन कोई कागज़ नहीं दिखाया। यह सब अखिल चित्रे द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में साफ़ दिखाई देता है।

वीडियो में वांद्रे किले पर पार्टी चल रही है और शराब की बोतलें भी दिख रही हैं। पुलिसकर्मी द्वारा अनुमति पत्र दिखाने की मांग के बावजूद आयोजकों ने दस्तावेज़ नहीं दिखाए और उल्टा स्थानीय नागरिकों से बहस करने लगे। इसी वजह से विपक्ष ने सवाल उठाया है कि “राज्य संरक्षित स्मारक में पार्टी करने की इजाज़त प्रशासन ने कैसे दे दी?”

“अगर अनुमति दी गई है, तो कार्रवाई होगी!” – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा – “मैंने अभी यह वीडियो नहीं देखा है, लेकिन कुछ लोगों से इसके बारे में जानकारी मिली है। यदि वांद्रे किले पर पार्टी के लिए वास्तव में अनुमति दी गई है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।”

स्रोत : सनातन प्रभात

Read more on Save Forts

Latest News