Menu Close

अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन बिक्री प्रतिष्ठान ‘शीन’ ने श्री गणेशजी के छायाचित्र वाले पायदान बिक्री के लिए रखे

“प्रतिष्ठान पायदान वापस ले तथा माफी मांगे” ,हिन्दुओं की मांग

नेवादा (अमेरिका) – सिंगापुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन फैशन तथा उत्पाद विक्रेता प्रतिष्ठान ‘शीन’ ने श्री गणेशजी के छायाचित्र वाले पायदान बिक्री के लिए रखे हैं । हिन्दुओं ने इसका विरोध किया है तथा मांग की है कि ‘इस उत्पाद को वापस लिया जाए एवं प्रतिष्ठान को माफी मांगनी चाहिए’, हिंन्दुओं ने यह भी कहा है ।

हिंन्दुओं ने कहा है कि यह चौंकाने वाला है कि ‘शीन’ प्रतिष्ठान केवल व्यावसायिक लाभ के लिए श्री गणेशजी के छायाचित्र से कीचड एवं गंदे जूते पोंछकर घर में प्रवेश करेगा । व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस तरह से पवित्र देवताओं या धार्मिक प्रतीकों का उपयोग करना भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है । किसी भी धर्म के प्रतीक का अपमान करना अनुचित है, चाहे वह छोटा हो या बडा ।

Latest News