शिक्षा विभाग ने विद्यालय को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश
‘धर्मनिरपेक्ष’ कहे जाने वाले भारत के लिए यह अत्यंत अनुचित है ! अन्य धर्म की छात्राओं के संदर्भ में ऐसा करने का साहस विद्यालय ने किया होता क्या ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

मुंबई – चेंबूर स्थित सेंट एन्थोनी नामक प्रतिष्ठित कन्या विद्यालय में दीपावली की छुट्टियों के पश्चात् जब विद्यालय प्रारंभ हुआ, तब कुछ छात्राओं के हाथों पर मेंहदी लगी हुई थी । विद्यालय प्रशासन ने उन्हें कक्षा में बैठने से मना कर दिया ।शिक्षकों द्वारा बाहर निकाले जाने से छात्राएं मानसिक तनाव में हैं । इस प्रकरण की गंभीर सूचना लेकर उपशिक्षणाधिकारी तथा शिक्षण निरीक्षक डॉ. मुश्ताक शेख ने विद्यालय का दौरा कर संपूर्ण जांच की । शिक्षा विभाग ने विद्यालय को सीधा नोटिस भेजा है तथा यह उल्लेख किया है कि ‘मेंहदी के कारण कक्षा में न बैठने देना यह नियमविरुद्ध तथा छात्राओं के अधिकारों का उल्लंघन करने वाला कृत्य है’ । विद्यालय को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है ।
#Mumbai: Controversy erupts at #StAnthonyGirlsSchool in #Chembur over students wearing mehndi! Students allegedly barred from attending class. Education Department seeks school's explanation by Nov 4 #MehndiControversy #SchoolNews #EducationDepartmentNotice pic.twitter.com/NNEH1nfUFL
— Lokmat Times Nagpur (@LokmatTimes_ngp) November 4, 2025
मुख्याध्यापिका ने घटना को अस्वीकार किया !
शिक्षकों ने आरोपों को अस्वीकार किया है तथा ऐसा कोई प्रसंग घटित होना पूर्णतः नकार दिया है । मुख्याध्यापिका ने कहा कि विद्यालय में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई । छात्राओं को केवल अनुशासन के नियमों का पालन करने को कहा गया था । शिक्षा विभाग की नोटिस अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुई है ।
आगामी चरण में आंदोलन की चेतावनी !
‘किसी छात्रा को उसकी सांस्कृतिक पहचान के साथ विद्यालय आने से रोका नहीं जा सकता । संविधान ने सभी को समान शिक्षा का अधिकार प्रदान किया है । हमारी विनती के पश्चात् छात्राओं को कक्षा में बैठाया गया । आगामी चरण में हम अपने प्रकार से आंदोलन करेंगे’, ऐसी चेतावनी मनसे के महासचिव कर्ण दुनबळे ने दी ।








