-
मंदिर के सरकारीकरण के दुष्परिणाम
-
वारकरियों में आक्रोश

पंढरपुर – महाराष्ट्र के लाखों भक्तों के श्रद्धा-स्थान पंढरपुर स्थित श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में स्वच्छता कर्मचारियों को दीपावली उपहार के रूप में चिकन मसाला के पैकेट बांटे जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है । इस घटना से वारकरी तथा मालकरी समाज में आक्रोश की लहर फैल गई है ।
🚨 Pandharpur Shock!
At the sacred Shri Vitthal-Rukmini Mandir, chicken masala packets were distributed as Diwali gifts to sanitation workers! 😡
Warkaris outraged – they strictly avoid non-veg after taking mala, calling this an insult to Hindu faith!
This is the bitter fruit… pic.twitter.com/eQt3gtEJOk
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) October 18, 2025
पंढरपुर के वारकरी माला धारण करने के बाद मांसाहार को स्पर्श तक नहीं करते । ऐसे में कर्मचारियों को दीपावली उपहार में चिकन मसाला के पैकेट देकर वारकरियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटना सामने आई है । इस संदर्भ में मंदिर देवस्थान समिति से तत्काल कार्यवाही की मांग वारकरियों द्वारा की जा रही है ।








