Menu Close

ऐतिहासिक ‘हातकातरो खंबा’ स्मारक की पवित्रता बनाए रखने की हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा मांग!

हिन्दू जनजागृति समिति ने विधायक राजेश फलदेसाई से की मांग

पणजी – पुराने गोवा में स्थित ‘हातकातरो खांब’ एक ऐतिहासिक स्मारक है, जो अत्याचारी पुर्तगाली शासकों द्वारा गोवा के हिन्दुओं पर किए गए भयानक अत्याचारों का गवाह है । (ईसाई धर्म का विरोध करनेवालों को इसी स्तंभ (हाथकातरों खांब) से बांधकर ईसाई मिशनरी उनके हाथ काट देते थे) हिन्दू जनजागृति समिति ने कुंभारजुवे के विधायक राजेश फलदेसाई को एक ज्ञापन देकर इस स्मारक की पवित्रता बनाए रखने की मांग की है ।
विधायक राजेश फलदेसाई ने समिति के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि ‘हातकातरो खांब’ की पवित्रता बनाए रखने के लिए वे तुरंत स्मारक की बाड के चारों ओर दीवार (बाउंड्रीवाल) बनवाएंगे । इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के राज्य आयोजक श्री सत्यविजय नाइक, श्री सुचेंद्र अग्नी, श्री स्वप्निल नाइक और अन्य सदस्य सम्मिलित थे ।

‘हातकातरो खांब’ का स्थान इन दिनों मजदूरों का आश्रय स्थल बन गई है । यह अत्यंत संतापजनक है कि मजदूर इस खंभे की बाड पर सोते हैं अथवा वहीं बैठकर शराब पीते हैं । हाल ही में इस ऐतिहासिक खंभे पर पीला रंग लगाकर इसका अनादर किया गया । इसी पृष्ठभूमि में, हिन्दू जनजागृति समिति ने यह मांग की है ।

Latest News