Menu Close

नासिक में श्री त्र्यंबकेश्वर दर्शन का २०० रुपये का होनेवाला प्रवेश अनुमति पत्र ७०० रुपये में बेचा जा रहा है!

प्रवेश अनुमति पत्र की मध्यस्थों द्वारा बडे प्रमाण पर कालाबाजारी !

नासिक – जिले के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भीड से बचने के लिए, भक्तों को एक घंटे के भीतर दर्शन कराने के लिए ट्रस्ट के नाम पर मोबाइल भ्रमणभाष पर बनावटी प्रवेश-अनुमति पत्र दिए जा रहे हैं । ये प्रवेश-अनुमति पत्र बिना किसी वैध परिचयपत्र के ७०० रुपये में दिए जा रहे हैं । समझा जाता है कि इसके लिए ३० से ४० दलाल कार्यरत हैं । मूल रूप से, मंदिर द्वारा श्री त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए २०० रुपये में प्रवेश-अनुमति पत्र दिया जाता है । जिन लोगों को मध्यस्थों द्वारा बनावटी प्रवेश-अनुमति पत्र मिलते हैं, उन्हें पंक्ति में लगाकर एक घंटे के भीतर दर्शन करा दिए जाते हैं । मंदिर के बाहर दलाल बिना किसी पहचान पत्र के १४,०० रुपये में प्रवेश-अनुमति पत्र दे रहे हैं ।

१. वर्तमान में उत्तर भारत में श्रावण मास प्रारंभ हो गया है । यह सर्वविदित है कि प्रत्येक दिन देश भर से सहस्त्रों भक्त यहां आते हैं, इसलिए दर्शन के लिए सामान्य पंक्ति में लगने से ८ से १० घंटे दर्शन में लगते हैं, जबकि २०० रुपये में ५ से ६ घंटे प्रतीक्षा करने के उपरांत दर्शन हो सकते हैं । इसी के कारण बनावट प्रवेश-अनुमति पत्र देने वाले दलालों के की भरमार हो गई है ।

२. मध्यस्थ अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए सारे नियमों की धज्जियाँ उडा रहे हैं और मंदिर में किसी के भी नाम से किसी को भी प्रवेश-अनुमति पत्र दे रहे हैं; यद्यपि इससे मंदिर समेत, देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है ।

३. त्र्यंबकेश्वर में वर्तमान में ३ दर्शन प्रवेश अनुमति पत्र केंद्र हैं । तीनों दर्शनों को मिलाकर दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन केवल ५,००० प्रवेश-अनुमति पत्र की है । इनमें से ऑनलाइन प्रवेश अनुमति पत्र को छोडकर, थोडे ही श्रद्धालुओं को प्रवेश अनुमति-पत्र मिलते हैं । चूंकि केंद्र शीघ्र ही बंद हो जाते हैं, इसलिए मध्यस्थों का काला धंधा जोर से चल रहा है ।

आइये पुलिस में आरोप प्रविष्ट करते हैं !

‘ऑनलाइन दर्शन प्रवेश-अनुमति पत्र’ के ‘स्क्रीनशॉट’ लेकर श्रद्धालुओं को इस तरह ठगा जा रहा है । हम ऐसा करने वालों के विरुद्ध पुलिस में आरोप प्रविष्ट करेंगे । – कैलाश घुले, ट्रस्टी, त्र्यंबक देवस्थान

Latest News