Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ६५ स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया !

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में मराठी, हिन्दी, कन्नड एवं तेलुगु भाषाओं में ६५ स्थानों पर ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ अत्यंत उत्साह से संपन्न हुआ । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के साधक तथा जिज्ञासु संबंधित स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में धर्मरक्षा के लिए कार्यरत आधुनिक हिन्दुत्वनिष्ठों के प्रेरणादायी भाषण, आत्मरक्षा का प्रदर्शन, धर्मशिक्षा पर आधारित प्रदर्शनी और हाल ही में आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के वीडियो प्रस्तुत किए गए।

उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र और धर्म की सेवा में योगदान देने का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया।

Latest News