Menu Close

प्रत्येक रविवार चर्च में प्रार्थना हेतु उपस्थित रहनेवाले तिरुपति मंदिर का सहायक कार्यकारी अधिकारी निलंबित

तिरुपति (आंध्रप्रदेश) – तिरुपति बालाजी मंदिर के सहायक कार्यकारी अधिकारी ए. राजाशेखर बाबू को निलंबित किया गया है । बाबू चर्च में प्रत्येक रविवार की प्रार्थना के लिए उपस्थित रहते थे । इसलिए उन पर यह कार्रवाई की गई है । तिरुपति तिरुमला देवस्थान प्रशासन ने बाबू को निलंबित करने का स्पष्टिकरण देते हुए कहा है कि गैरहिन्दुुओं के धार्मिक कार्य में सम्मिलित होनेवाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के एक नियम के रूप में यह कार्रवाई की गई है । इससे पूर्व ऐसे ही कारणों से शिक्षक, तकनीकी अधिकारी, परिचारिका तथा अन्य अधिकारी ऐसे न्यूनतम १८ कर्मचारियो का स्थानांतरित किया गया था ।

मंदिर प्रशासन ने इस संदर्भ में एक निवेदन प्रसारित किया है तथा उसमें कहा है कि तिरुमला तिरुपति देवस्थान प्रशासन के ध्यान में आया है कि ए. राजाशेखर बाबू अपने मूल गांव पुत्तुर में प्रत्येक रविवार स्थानीय चर्च की प्रार्थना को उपस्थित रहते हैं । यह आचरण देवस्थान के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है । इसलिए यह कार्रवाई की गई है । उसी प्रकार देवस्थान के दक्षता विभाग ने आरोपों का समर्थन करनेवाला ब्यौरा तथा अन्य प्रमाण प्रस्तुत करने के पश्चात यह कार्रवाई की गई ।

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Latest News