Menu Close

हिन्दूद्वेषी चित्रकार म.फि. हुसैन के २५ चित्रों की होगी नीलामी !

  • १२ जून को मुंबई में होगी उनके द्वारा बनाए एक चित्र की नीलामी !

  • छायाचित्रों से अनेक घोटालों का संबंध होने की चर्चा !

म.फि. हुसैन ने माता सरस्वती, गणपति, शिव आदि हिन्दुओं के देवी-देवताओं के तथा भारतमाता के इतने निचले स्तर पर जाकर अश्लील चित्र बनाए हैं कि किसी भी देव तथा देशभक्त के लिए उन्हें देखना संभव नहीं है । इसीलिए ऐसे चित्रकार के अन्य चित्रों की नीलामी का हिन्दुओं को कडा विरोध करना चाहिए । – सम्पादक, हिन्दुजागृति

मुंबई – हिन्दू देवी-देवता तथा भारतमाता के नग्न तथा अश्लील चित्र बनाने वाले तथा भारत में १ सहस्र २०० से अधिक परिवाद प्रविष्ट होने के कारण अंततक भारत में लौटकर आने में असफल रहनेवाले चित्रकार म.फि. हुसैन के २५ छायाचित्रों की अब नीलामी होनेवाली है, जिनमें १७ छायाचित्र अबतक बैंक में रखे गए थे । ये छायाचित्र १०० करोड रुपयों से, २३५ करोड रुपयों के ऋण घोटाले से तथा बिलकुल कुछ ‘सीबीआइ’ जांच से भी संबंधित हैं ।

मुंबई में ‘हैमिल्टन हाऊस’ में पांडोल आर्ट गैलरी की ओर से उनके एक छायाचित्र को १२ जून को खरीदा जाएगा । एक अंग्रेेजी समाचारपत्र ने ऐसा समाचार दिया है । तत्कालिन सरकार द्वारा म.फि. हुसेन को वर्ष १९७३ में ‘पद्मभूषण’, एवं वर्ष १९९१ में ‘पद्मविभूषण’ पुरस्कार दिया गया था ।

Latest News