
दुबई (संयुक्त अरब अमिरात) – पाकिस्तान एसोसिएशन दुबई (पीएडी) में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय ने पाकिस्तानी क्रिकेटविशारद शाहिद आफ्रिदी का स्वागत किया । इसका वीडियो प्रसारित हो रहा है । वहां केरल के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे । इस अवसर पर आफ्रिदी ने कहा कि केरल के लोग मुझे बहुत अच्छे लगते हैं । हम मैदान पर क्रिकेट खेलते हैं; परंतु मैदान के बाहर मैं एक इन्सान हूं ।
Traitors !!
Cochin University alumni Association led by a Congress leader felicitated Shahid Afridi in UAE, and Pakistan newspapers are celebrating it pic.twitter.com/DuZByxqDY7— നചികേതസ് (@nach1keta) May 30, 2025
"The Mysterious India Series": Shahid Afridi criticizes India and the Indian armed forces while supporting extremists, yet the Indian community from Kerala in Dubai welcomes him." My head bows in shame and my blood boils. What would that soldier on borders would think when he… pic.twitter.com/kYU4pmKos8
— Lt Col Sushil Singh Sheoran, Veteran (@SushilS27538625) May 30, 2025
भारत तथा हिन्दूद्वेषी आफ्रिदी
पहलगाम के आतंकवादी आक्रमण के उपरांत आफ्रिदी ने कहा था कि भारत स्वयं आतंकवादी आक्रमण करता है । हमारे लोगों की हत्या के लिए वह उत्तरदायी है ।
भारत के दौरे के समय आफ्रिदी ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री से हस्तांदोलन करते समय उनका हाथ जोर से दबाया था । उसने स्वयं एक साक्षात्कार में यह बात कही थी । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की विजय होने पर भी पाकिस्तान ने विजय मनायी, जिसका नेतृत्व आफ्रिदी ने किया था ।








