रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, समय रैना और ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में परिवार को लेकर की गई अश्लील और विवादित टिप्पणी पर शिकायत दर्ज हुई है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम खार स्टूडियो पहुंची है, जहां शो की शूटिंग हुई थी। मुंबई पुलिस ने यह जानकार दी है।
रणवीर इलाहाबादिया ने शो में एक कंटेस्टेंट से पूछा, ‘क्या आप अपने मां-बाप को पूरी जिंदगी में हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे या फिर आप एक बार उन्हें ज्वॉइन करना चाहोगे?’ ये सुनने के बाद समय रैना बोलते हैं कि, ये सारे इनके पॉडकास्ट के रिजेक्टेड प्रश्न हैं। ये क्या सवाल है ?
We strongly condemn these extremely disturbing comments made by #RanveerAllahabadia on a public platform. This is neither a joke nor fun. Its an attack on the very foundation of the family values and glorification of incest by #Beerbiceps pic.twitter.com/ecRVlTNYZN
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) February 10, 2025
इसके बाद से रणवीर की आलोचना हो रही है। यूट्यूब पर कई क्रिएटर ने उनकी आलोचना करते हुए वीडियोज बनाए हैं। वहीं X पर भी रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Mumbai, Maharashtra | A complaint has been filed against YouTuber Ranveer Allahabadia, social media influencer Apoorva Makhija, comedian Samay Raina and the organisers of the show India's Got Latent. The complaint has been filed with the Mumbai Commissioner and Maharashtra…
— ANI (@ANI) February 10, 2025
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ‘यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है’।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य ने यूट्यूब को लिखी चिट्ठी
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी पर एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) सदस्य प्रियांक कानूनगो ने यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी हेड मीरा चैट को पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि यूट्यूब से संबंधित एपिसोड/वीडियो को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसी सामग्री को हटाने से पहले आपको संबंधित पुलिस अधिकारियों को चैनल और विशिष्ट वीडियो का विवरण प्रस्तुत करना होगा, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में एक कार्रवाई रिपोर्ट इस पत्र के जारी होने की तारीख से तीन (10) दिनों के भीतर आयोग को प्रस्तुत की जाएगी’।
YouTuber Ranveer Allahbadia controversy | NHRC member Priyank Kanoongo writes to Mira Chatt, Head Public Policy, YouTube, directing "to take urgent action to remove the concerned episode/videos from YouTube. Prior to the removal of such content, you are also required to submit… pic.twitter.com/fxZbHzPo7i
— ANI (@ANI) February 10, 2025
वकील बोले- ‘अधिक पैसा कमाना मंशा’
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की शो पर दी गई विवादित टिप्पणी पर उठे विवाद पर एडवोकेट आशीष राय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कुछ वायरल वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है। इसमें अश्लील भाषा वाले कई वीडियो हैं, जो किसी भी आम व्यक्ति को असहज कर सकते हैं… दो दिन पहले, ऐसे वीडियो सामने आए जो अश्लील और आपत्तिजनक हैं… वे जो वीडियो बना रहे हैं, वे लोकप्रिय हैं… ऐसा लगता है कि इसके पीछे की मंशा अधिक पैसा कमाना है… हमने एनसीडब्ल्यू और महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्षों को भी लिखित शिकायत दी है…’।
#WATCH | Mumbai: On the controversy over YouTuber Ranveer Allahbadia's remarks on a show, Advocate Ashish Rai says, "A complaint has been lodged to the Mumbai Police Commissioner about some viral videos of the show 'India's Got Latent'. There are a lot of videos with obscene… pic.twitter.com/drNNwGDcvt
— ANI (@ANI) February 10, 2025








