Menu Close

धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी में साक्षात् श्रीराम तथा श्रीकृष्णजी के दर्शन हुए ! – आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज, वृंदावन, उत्तर प्रदेश

आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज (बाईं आेर) के धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी दिखाते हुए श्री. सुनील घनवट

प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : इस प्रदर्शनी मुझे साक्षात् श्रीरामजी एवं श्रीकृष्णजी के दर्शन हुए हैं । सनातन संस्था द्वारा लगाए गया यह वटवृक्ष भविष्य में कल्पवृक्ष बनेगा । उत्तर प्रदेश के वृंदावन के श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने एेसा प्रतिपादित किया । कुंभनगरी में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ग्रंथ एवं धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात वे एेसा बोल रहे थे । इस अवसरपर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ राज्यों के संगठक श्री. सुनील घनवट भी उपस्थित थे ।

आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने आगे कहा कि हमें जो कार्य करना चाहिए, उस कार्य को सनातन संस्था कर रही है । इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय संस्कृति का दर्शन कराया गया है । सभी महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर एवं भागवताचार्याें से मैं यह अनुरोध करता हूं कि उन्हें अब अपने छायाचित्र लगाना बंद कर इस प्रदर्शनी का आयोजन करना चाहिए; क्योंकि हम सुधर गए, तभी देश सुधरेगा । मेरी जहां आवश्यकता पडेगी, वहां मैं आपके साथ रहूंगा ।

सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ online खरीदने हेतू आज ही भेट दें  : https://sanatanshop.com/shop/en/

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *