Menu Close

चेन्नई : देश की संस्कृति को नष्ट करनेवाली पोर्नोग्राफी को प्रमोट करने के आरोप में सनी लियोनी के खिलाफ FIR दर्ज

पोर्न स्टार सनी लियोनी के विरोध में पोर्नोग्राफी को प्रमोट करने के आरोप में चेन्नई में एफआईआर दर्ज कराई गई है । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी लियोनी के विरोध में सोशल एक्टिविस्ट एमी एका एनोच मोसे ने मामला दर्ज करवाया है । उन्होंने सनी के विरोध में चेन्नई के नजर्थपेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है । उनका आरोप है कि सनी पोर्नोग्राफी को प्रमोट कर रही है यह देश की संस्कृति को नष्ट कर देगा । सनी के विरोध में दर्ज हुआ यह पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी उनके विरोध में इस तरह के कई मामले दर्ज करवाए गए हैं ।

यह भी पढें : सनी लियोनी पर FIR, हिन्दू जनजागृति समिति ने की देश से निकालने की मांग

जरुर पढें : हिन्दू जनजागृति समिति ने दायर की FIR के बाद ठाणे पुलिस के सामने क्या कहां सनी लियोनी ने ?

सोशल एक्टिविस्ट एमी ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है । उन्होंने एफआईआर में कहा, सनी लियोनी पोर्नोग्राफी प्रमोट कर रही हैं जोकि देश के कानून के विरोध में है । यह देश की संस्कृति को समाप्त कर समाज को नैतिक पतन की आेर ले जाएगा ।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News