Menu Close

बेंगलुरु : पाॅर्न अभिनेत्री सनी लियोनी के विरोध में प्रदर्शन

बेंगलुरु : पाॅर्न अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में बताया था कि, बेंगलुरु में नए साल के मौके पर ३१ दिसंबर की रात होने वाले एक कार्यक्रम में वह शामिल होंगी। हालांकि कन्नड़ समर्थक संगठन ने गुरुवार को इस कार्यक्रम और सनी लियोनी के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्नाटक रक्षना वेदिके (KRV) ने सनी लियोनी और बेंगलुरु में नए साल के मौके पर होने वाले उनके कार्यक्रम के विरोध में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और सनी लियोनी की तस्वीरें भी जलाईं।

इस संगठन के लोगों का कहना था कि, इस तरह का कार्यक्रम शहर की संस्कृति पर हमला है और इस तरह से नए साल का स्वागत नहीं किया जाता। संगठन ने सनी लियोनी के कार्यक्रम को रद्द करने की भी मांग की है।

स्त्रोत : नवभारत टार्इम्स

Latest News