Menu Close

रामगोपाल वर्मा ने मां सरस्वती के हाथों से वीणा को हटाकर आंध्र प्रदेश का नक्शा रखकर किया घोर अनादर !

कई बार अपने ट्वीट को लेकर विवाद बढानेवाले रामगोपाल वर्मा ने इस बार एक नया विवाद खडा किया हैं। उन्होंने आंध्र पदेश के बारे में ट्वीट करते हुए मां सरस्वती का चित्र पोस्ट कीया जिसपर बवाल हो गया। रामगोपाल वर्मा ने नक्शे को सरस्वती के वीणा की जगह पर रख दिया। उन्होंने यह काम एक नहीं बल्कि दो बार किया। उन्होंने सरस्वती की वह तस्वीर एक नहीं बल्कि दो बार अलग-अलग कैप्शन के साथ पोस्ट की। एक में उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि, महान देवी आंध्र प्रदेश पर कृपा बरसाएं’, दूसर में उन्होंने लिखा, ‘मैंने सरस्वती को पहले कभी इतना खुश नहीं देखा, तब भी नहीं जब उनके हाथ में वीणा रहती थी।’

इसपर रामगोपाल का काफी विरोध हुआ। एक ने कहा कि, रामगोपाल को सरस्वती के बारे में ऐसी फोटो पोस्ट करते हुए शर्म आनी चाहिए क्योंकि मां सरस्वती के कारण से ही उनका घर चलता है। दूसरे ने लिखा, ‘फिर बकवास। सुधर जाओगे तो कुछ चला जायेगा क्या । कर लोगे अगर दूसरो की भावनाओ का सम्मान तो घिस तो न जाओगे।’

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News