Nariyal phodkar udghatan kyon kiya jata hai? (Hindi Article)

Rating : Not Rated
Views : 578

नारियल फोडकर उद्‌घाटन क्‍यों किया जाता है?

सारणी -


१. उद्‌घाटन

 `उद्' अर्थात् प्रकट करना । देवतातरंगोंको प्रकट करना अथवा कार्यस्थलपर उन्हें स्थान ग्रहण करने हेतु प्रार्थना कर कार्यारंभ करना अर्थात् उद्‌घाटन करना । हिंदू धर्ममें प्रत्येक कृति अध्यात्मशास्त्रपर आधारित है । किसी भी समारोह अथवा कार्यको पूर्ण करनेके लिए देवताके आशीर्वाद आवश्यक हैं । शास्त्रीय पद्धति अनुसार उद्‌घाटन करनेसे दैविक तरंगोंका कार्यस्थलपर आगमन सुरक्षाकवचकी निर्मितिमें सहायक होता है । इससे वहांकी कष्टदायक / अनिष्ट स्पंदनोंके संचारपर अंकुश लगता है । इसलिए उद्‌घाटन विधिवत्, अर्थात् अध्यात्मशास्त्रपर आधारित विधियोंके अनुसार ही करना चाहिए ।

उद्‌घाटनकी पद्धतियां: नारियल फोडना और दीपप्रज्वलन, ये विधियां वास्तुशुद्धिकी यानी उद्‌घाटनकी महत्त्वपूर्ण विधियां हैं ।

व्यासपीठके कार्यक्रमोंका उद्‌घाटन: परिसंवाद, साहित्य सम्मेलन, संगीत महोत्सव इत्यादिका उद्‌घाटन दीपप्रज्वलनसे किया जाता है । व्यासपीठकी स्थापनासे पूर्व नारियल फोडें और उद्‌घाटनके समय दीप प्रज्वलित करें । नारियल फोडनेके पीछे प्रमुख उद्देश्य है, कार्यस्थलकी शुद्धि । व्यासपीठ ज्ञानदानके कार्यसे संबंधित है, अर्थात् वह ज्ञानपीठ है । इसलिए वहां दीपकका महत्त्व है ।

दुकान, प्रतिष्ठान इत्यादिका उद्‌घाटन: दुकान, प्रतिष्ठान इत्यादि अधिकांशत: व्यावहारिक कर्मसे संबंधित होते हैं । इसलिए उनके उद्‌घाटन अंतर्गत दीपप्रज्वलनकी आवश्यकता नहीं होती । इसलिए केवल नारियल फोडें ।

२. संतोंके कर-कमलोंद्वारा उद्‌घाटन व दीपप्रज्वलन करवानेका महत्त्व

संतोंके अस्तित्वमात्रसे ब्रह्मांडसे आवश्यक देवताकी सूक्ष्मतर तरंगें कार्यस्थलकी ओर आकृष्ट व कार्यरत होती हैं । इससे वातावरण चैतन्यमय व शुद्ध बनता है और कार्यस्थलके चारों ओर सुरक्षाकवचकी निर्मिति होती है व जीवोंकी सूक्ष्मदेहकी शुद्धिमें सहायता मिलती है । इसलिए संतोंके करकमलोंद्वारा उद्‌घाटन अंतर्गत नारियल फोडनेकी आवश्यकता नहीं होती । (उद्‌घाटनके लिए संतोंको आमंत्रित करनेका महत्त्व इससे ज्ञात होता है । दुर्भाग्यकी बात यह है कि आजकल राज्यकर्ताओं, चित्रपट-अभिनेताओं, क्रिकेटके खिलाडियोंको उद्‌घाटनके लिए आमंत्रित किया जाता है ।)

३. पश्चिमी संस्कृतिके अनुसार फीता काटकर उद्‌घाटन क्यों न करें ?

किसी वस्तुको काटना विध्वंसक वृत्तिका दर्शक है । फीता काटनेकी तामसी कृतिद्वारा उद्‌घाटन करनेसे वास्तुकी कष्टदायी स्पंदनोंपर कोई प्रभाव नहीं पडता । जिस कृतिसे कष्टदायी तरंगोंकी निर्मिति होती है, वह हिंदू धर्ममें त्याज्य (त्यागने योग्य) है; इसलिए फीता काटकर उद्‌घाटन न करें ।

नारियल फोडना:

Nariyal phodna

व्यासपीठकी स्थापनासे पूर्व भूमिपूजनके समय नारियल फोडा जाता है । जिस भूभागपर व्यासपीठकी स्थापना करनी होती है, उसके शुद्धिकरणसे वहांकी कष्टदायी स्पंदनोंका निराकरण किया जाता है । जहां व्यासपीठ पहले ही स्थापित हो, वहां उसके सामने धरतीपर एक पत्थर रखकर, स्थानदेवतासे प्रार्थना कर नारियल फोडें । व्यासपीठपर किसी भी समारोहकी तैयारी आरंभ करनेसे पूर्व स्थानकी शुद्धि आवश्यक है, अन्यथा अनिष्ट शक्तियोंकी बाधासे कार्यक्रमका आरंभ निर्धारित समयपर न हो पाना, कार्यक्रम-स्थलपर अस्वस्थता, तैयारी करनेमें थकान इत्यादि कष्टोंकी आशंका रहती है । प्रार्थनाद्वारा स्थानदेवताके आवाहनसे उनकी कृपास्वरूप नारियल-जलके माध्यमसे स्थानदेवताकी तरंगें सर्व दिशाओंमें फैलती हैं । इससे कार्यस्थलमें प्रवेश करनेवाली कष्टदायी स्पंदनोंकी गतिपर अंकुश लगाना संभव होता है । उस परिसरमें स्थान-देवताकी सूक्ष्म-तरंगोंका मंडल तैयार होता है व समारोह निर्विघ्न संपन्न होता है ।

नारियल फोडनेके पश्चात् दीपप्रज्वलन:

Deep prajvalan

नारियल फोडना अर्थात् अनिष्ट शक्तियोंके संचारपर अंकुश लगाना व दीपप्रज्वलन अर्थात् ज्ञानपीठपर कार्यरत दैवी तरंगोंका स्वागत कर, उन्हें प्रसन्न करना । इसलिए प्रथम नारियल फोडकर स्थानदेवताका आवाहन कर वहांकी स्थानीय अनिष्ट शक्तियोंको नियंत्रित करने हेतु उनसे प्रार्थना की जाती है; तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर दीपद्वारा प्रक्षेपित तरंगोंके कारण वरिष्ठ (अधिक क्षमतावाली) अनिष्ट शक्तियोंके संचारपर अंकुश लगाकर व्यासपीठसे ज्ञानदानका कार्य किया जाता है ।

दीपप्रज्वलनका महत्त्व:

  • ईश्वरीय संकल्पशक्तिका कार्यरत होना व मनोवांछित कार्य सिद्ध होना

  • कार्यस्थलके चारों ओर सुरक्षाकवचकी निर्मिति

४. दीपप्रज्वलनके लिए प्रयुक्त दीपस्तंभमें घीकी अपेक्षा तेल डालना अधिक योग्य क्यों है ?

दीपप्रज्वलनके लिए प्रयुक्त दीपस्तंभमें तेलका प्रयोग करें । तेल रजोगुणी तरंगोंके तथा घी सात्त्विक तरंगोंके प्रक्षेपणका प्रतीक है । किसी भी कार्यको गति प्रदान करने हेतु रजोगुणी क्रियातरंगें आवश्यक होती हैं । तेलकी ज्योति ब्रह्मांडमें विद्यमान देवताओंकी क्रियातरंगोंको जागृत कर उन्हें कार्यरत रखती है; इसलिए दीपप्रज्वलन हेतु प्रयुक्त दीपस्तंभमें तेलका प्रयोग श्रेयस्कर है ।

५. दीपप्रज्वलन मोमबत्तीसे नहीं, अपितु तेलके दीप (सकर्ण दीप) से क्यों करें ?

मोमबत्तीद्वारा प्रक्षेपित तरंगें तम-रजयुक्त होती हैं । इन तरंगोंके कारण वातावरण तामसी बनता है व सात्त्विकता नष्ट हो जाती है । मोमबत्तीद्वारा दीप प्रज्वलित करनेपर दीपस्तंभके चारों ओर तमकणोंका मंडल तैयार होता है । इस कारण दीपस्तंभकी ज्योतिकी ओर आकृष्ट ब्रह्मांडमें विद्यमान देवताकी क्रियातरंगें बाधित होती हैं । इसके विपरीत, तेल रजोगुणका प्रतीक है । तेलकी ज्योति ब्रह्मांडमें विद्यमान देवताओंकी क्रियातरंगोंको जागृत कर कार्यरत करनेमें सहायक होती है; इसलिए दीपप्रज्वलन हेतु प्रयुक्त तेलके दीप (सकर्ण दीप)का प्रयोग श्रेयस्कर है ।




अधिक जानकारी हेतु अवश्य पढे सनातनक ग्रंथ - पारिवारीक धार्मिक व सामाजिक कृतियोंका आधारभूत शास्त्र

सनातन संस्था विश्वभरमें धर्मजागृति व धर्मप्रसारका कार्य करती है । इसीके अंतर्गत इस लेखमें `उद्‌घाटनकी पद्धतियां, पश्चिमी संस्कृति अनुसार उद्‌घाटन व भारतीय संस्कृति अनुसार उद्‌घाटन करनेकी पद्धतिमें अंतर तथा भारतीय पद्धति अनुसार उद्‌घाटन करनेपर होनेवाले लाभ' इस विषयपर अंशमात्र जानकारी प्रस्तुत की गई है । अधिक जानकारीके लिए संपर्क करें : sanatan@sanatan.org


Rate this Article :

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10
Poor Excellent
comment Post comment | Print Article Print Article | Send to Friends Send to Friends | Save as PDF Save as PDF

Comments

Be first to comment

Feedback

Appreciate if you could help us to improve by sparing some time to fill up survey below.
All fields are required and information will be used only if we have any feedback for you.

Name:
Remember me?: 
Email:
Rate Usefulness
City:
Rate Complexity
Country:
Article Length
Message

You may enter 1500 characters