केवल १६ वर्ष की आयु में ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज स्थापित करने की प्रतिज्ञा की । गिने-चुने मावलों में धर्मप्रेम की जागृति कर उन्हें लडना सिखाया और स्वराज की संकल्पना से उन्हें अवगत कराया । हिंदू स्वराज्य के लिए गिने-चुने मावलों ने प्राणों की चिंता किए बिना अपने-आप को झोंक दिया । पांच मुसलमानी सुल्तनतों के विरोध में लडते-लडते एक एक भूप्रदेश को जीत लिया ।
केवल ५० वर्ष की आयु में विजापूर और देहली की राजसत्ताओं को निरस्त किया । वर्ष १६७४ में उनके गुरु समर्थ रामदास स्वामी के मार्गदर्शन के अनुसार हिंदू स्वराज स्थापित करने की घोषणा की । अपने-आपको राज्याभिषेक करवाकर हिंदू धर्म को राजसिंहासन दिलवाया ।
छत्रपति शिवाजी महाराज को स्वराज की जनता अब अपने भाग्यविधाता के रूप में देखने लगी । कुछ लोग तो उन्हें हिंदुपतपातशाह कहने लगे । छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेदों की पुराणों की, मंदिरों की रक्षा की और मुख में रामनाम अबाधित रखा । अपने मित्रोंसहित हिंदू स्वराज की शपथ ली ।
हिंदू स्वराज की साक्ष्य
रायरेश्वरसह्याद्रीच्या कडेकपारी, शिवमंदिर एक ।
तिथे रायरेश्वर स्वयंभू शिवलिंग सुरेख ॥
आणाभाका झाल्या आमुच्या, त्याच्या साक्षीने ।
एकजुटीने राहून कोणा अंतर न देणे ॥
देशासाठी, धर्मासाठी झोकून देऊ उडी ।
मावळे आम्ही शिवबाचे सवंगडी ॥
(अर्थ : सह्याद्रि पर्वत के एक शिखरपर स्थित रायरेश्वर का स्वयंभू शिवलिंग है । उन्हीं के समक्ष हमने शपथ ग्रहण की । हम मिल-जुलकर रहेंगे । किसी को हमसे दूर नहीं होने देंगे । देश और धर्म के लिए स्वयं को झोक देंगे । हम मावले छत्रपति शिवाजी महाराज के मित्र हैं ।)
प्रकृति के अनेकविध रुपों का दर्शन करानेवाला रमणीय रायरेश्वर गढ (किला) पुणे जिले के तहसील भोर में बसा है । वह समुद्र की सतह से ४६९४ फूट उंचाईपर बसा है । यहां से कैराटागढ, केंजलगढ, पांडकगढ, कमलगढ, पाचगणी, महाबलेश्वर, कोलेश्वर, रायगढ, लिंगाणा, तिकोणा, राजगढ, तोरणा, सिंहगढ, पुरंदर, कङ्कागढ, प्रतापगढ, चंद्रगढ आदि गढकिले दिखाई देते हैं ।
रायरेश्वर गढ के पहाडी मैदान की लंबाई ११.०४ कि.मी है । चौडाई १.०२कि.मी है । जहां छत्रपति शिवाजी महाराज ने शपथ ली थी वह शिवमंदिर और माता जननी का मंदिर गडपर है । छत्रपति शिवाजी महाराज ने शिवा जंगम नामक पुजारी को वहां नियुक्त किया था । वर्तमान में वहां जंगम लोगों के ४०परिवार रहते हैं ।
तहसील भोर के सह्याद्री पर्वत के एक शिखरपर विराजित रायरेश्वर के स्वयंभू शिवालय में छत्रपति शिवाजी महाराज ने २६ अप्रैल १६४५ में हिंदू स्वराज स्थापित करने की शपथ ली थी । बारह मावल प्रांतो से कान्होजी जेधे, बाजी पासलकर, तानाजी मालुसरे, सूर्याजी मालुसरे, येसाजी कंक, सूर्याजी काकडे, बापूजी मुदगल, नरसप्रभू गुप्ते, सोनोपंत डबीर जैसे लोग भोर के पहाडों से परिचित थे । इन सिंहसमान महापराक्रमी मावलों को साथ लेकर शिवाजी महाराज ने स्वयंभू रायरेश्वर के समक्ष स्वराज की प्रतिज्ञा ली ।
सत्यनिष्ठ राजा हरिश्चंद्र !
अध्यात्म की पहली सीढी : अहंकार का त्याग !
महाराज रघु का दान !
वीर राजकुमार कुवलयाश्व !
अपने गुरु का दर्द दूर करने के लिए ये शूरवीर शिष्य ले आया था शेरनी का दूध…
गोरक्षा हेतू सिंह के सामने स्वयं के देह की आहुति देनेवाला हिन्दुओं का पराक्रमी रघुवंशी राजा दिलीप