१. युवकों की अनुचित सोच
अ. विश्व की सभी वस्तुएं हमारे ही उपभोग के लिए निर्मित हैं और उनका आस्वाद लेना हमारा अधिकार/कर्तव्य है, ऐसा भोगवादी विचार युवा पीढीद्वारा खुलकर प्रस्तुत किया जा रहा है ।
आ. सम्पन्न युवकों को लगता है कि वेग से वाहन चलाना और किसी को टक्कर मारना, अपनी अपार सम्पत्ति का प्रदर्शन करना है ।
२. युवकों में अपराध की प्रवृत्ति बढने के कारण
अ. युवा पीढी का – भावना, लालसा, लोभ जैसे दोष स्थायी स्वभाव बन गए हैं । हमारे युवक किसी भी प्रकार से सुख प्राप्त करने के लिए तथा इसके लिए कितना भी मूल्य चुकाने के लिए तत्पर रहते हैं । ऐसी मानसिकता से युक्त युवा पीढी अपराध की ओर बढ रही है ।
आ. राजनीतिज्ञ लोग जब राजनियमों को अंगूठा दिखाकर भ्रष्टाचार करते हैं, तब यह दृश्य देखकर युवा पीढी को – दृढता, साहस, सिद्धान्तवादिता आदि गुण महत्त्वहीन लगते हैं ।
इ. आज की युवा पीढी समाज में अपना वर्चस्व प्रस्थापित करने के लिए अनुचित मार्ग से सम्पत्ति अर्जित करने के पीछे पडी हुई है ।
ई. खुली अर्थव्यवस्था अपनाने के पश्चात, युवा पीढी अपराध की ओर बढ रही है । जबतक उन्हें शिक्षा का महत्त्व नहीं ज्ञात होगा, तबतक उन्हें पश्चाताप नहीं होगा ।
३. युवकों से होनेवाला पश्चिमी देशों का अन्धानुकरण !
अ. दूरचित्रप्रणालोंपर प्रदर्शित होनेवाले असभ्य धारावाहिकों के कारण, संस्कारी युवक सकुचाए हैं, तो संस्कारविहीन पीढी बहक गयी है ।
आ. लडके, पश्चिमी देशों का अन्धानुकरण कर, भारतीय संस्कारों की होली कर रहे हैं ।
इ. आज नगरों में पब (मद्यालय), डान्स बार, हुक्कापार्लर खुलने से युवक भोगविलास के लिए घर से पैसे चुरा रहे हैं ।
ई. आज के युवकोंद्वारा पैसे के बलपर किए जानेवाले अनैतिक कृत्यों के कारण उनकी नैतिकता ढल रही है तथा भविष्य अन्धकारमय हो रहा है ।
४. अभिभावकों की अनुचित भूमिका !
अ. वैश्वीकरण का भारतीय संस्कृतिपर दुष्पपरिणाम होना, स्वाभाविक है । ऐसी स्थिति में उन्हें मार्गदर्शन करनेवाला कोई नहीं है । यहांतक कि अभिभावक भी अपनी भूमिका नहीं निभाते ।
आ. पूर्वकाल में सायंकाल दीप लगाने के समय घर आने की परम्परा थी । आज स्थिति यह है कि अभिभाव रात्रि में विलम्ब से आनेवाले अपने लडके की प्रशंसा करते नहीं थकते । अभिभावकों का यही दृष्टिकोण लडकों का भविष्य चौपट कर रहा है ।
५. अभिभावको, भटकी युवा पीढी को दिशा देने के लिए यह कीजिए !
अ. लडकों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए अभिभावक उनसे चर्चा अवश्य करें ।
आ. अभिभावक ही यदि लडकों को संस्कारों के प्रभाव में रखेंगे, तो वे अपराध करने से बचेंगे और देश के विकास में हाथ बंटाएंगे ।
– शिवदास शिरोडकर, लालबाग, मुम्बई. (दैनिक लोकसत्ता, २५ दिसम्बर २०१०)
बच्चों की विविध मानसिक समस्याएं तथा उनपर किए जानेवाले घरेलू उपाय
बच्चों में स्थित हिंसा तथा राष्ट्रवाद
बच्चों का भय कैसे दूर करें ?
अध्ययन का महत्त्व बच्चों के मनपर कैसे अंकित करें ?