विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झंडा उंचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा उंचा रहे हमारा

सदा शक्ती बरसाने वाला
प्रेम सुधा सरसाने वाला
वीरों को हर्षाने वाला
मातृ भूमी का तन मन सारा
झंडा उंचा रहे हमारा …

स्वतंत्रता के भीशण रण में
रख (?) कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में
कांपे शत्रु देखकर मन में
मिट जाये भय संकट सारा
झंडा उंचा रहे हमारा …

इस झंडे के नीचे निर्भय
हो, स्वराज जनता का निश्चय
बोलो भारत माता की जय
स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा
झंडा उंचा रहे हमारा …

आओ प्यारे वीरों आओ
देश धर्म पर बलि-बलि जाओ
एक साथ सब मिल कर गाओ
प्यारा भारत देश हमारा
झंडा उंचा रहे हमारा …

शान न इसकी जाने पाये
चाहे जान भले ही जाये
विश्‍व विजयी कर के दिखलाएं
तब होए प्रण पूर्ण हमारा
झंडा उंचा रहे हमारा …