Navratri (Hindi article)

Rating : Average Rating : 2.50 From 4 Voter(s)
Views : 663
Average Rating : 2.50 From 4 Voter(s)
Views : 663
-->

नवरात्रोत्सव

Durgadevi

सारणी -


१. नवरात्रोत्सवमें देवीकी उपासना शास्त्रानुसार कर, कृपाके पात्र बनें !

आश्विन शुक्ल प्रतिपदासे नवरात्रोत्सव आरंभ होता है । नवरात्रोत्सवमें घटस्थापना करते हैं । अखंड दीपके माध्यमसे नौ दिन श्री दुर्गादेवीकी पूजा करना अर्थात् नवरात्रोत्सव मनाना । नवरात्रिके कालमें श्री दुर्गादेवीका तत्त्व अधिक कार्यरत होता है । शास्त्र समझकर देवीकी उपासना करनेसे हमें दुर्गातत्त्वका अधिकाधिक लाभ होता है । इसी दृष्टिसे भक्तगण इस लेखका अभ्यास करें ।

२. श्री दुर्गादेवीकी विशेषताएं

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके ।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते ।।

सर्व मंगलकारी वस्तुओं में विद्यमान मांगल्य रूप देवी, कल्याणदायिनी, सर्व पुरुषार्थों को साध्य कराने वाली, शरणागतों की रक्षा करने वाली देवी, त्रिनयना, गौरी, नारायणी ! आपको मेरा प्रणाम । श्री दुर्गादेवीके अतुलनीय गुणोंका परिचय इस श्लोकसे होता है । जीवनको परिपूर्ण बनाने हेतु आवश्यक सर्व विषयोंका साक्षात् प्रतीक हैं, आदिशक्ति श्री दुर्गादेवी । श्री दुर्गादेवीको जगत जननी कहा गया है । जगत्जननी अर्थात् सबकी माता ।

३. नवरात्रिमें देवीके कौनसे रूपोंकी उपासना करें ?

महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती, देवीके तीन प्रमुख रूप हैं । एक मतानुसार नवरात्रिके पहले तीन दिन तमोगुण कम करने हेतु महाकाली की, अगले तीन दिन सत्त्वगुण बढाने हेतु महालक्ष्मी की व अंतिम तीन दिन साधना तीव्र होने हेतु सत्त्वगुणी महासरस्वती की पूजा करते हैं ।

४. व्रत करनेकी पद्धति

अनेक परिवारोंमें यह व्रत कुलाचारके स्वरूपमें किया जाता है । आश्विनकी शुक्ल प्रतिपदासे इस व्रतका प्रारंभ होता है ।

  • घरके किसी पवित्र स्थानपर एक वेदी तैयार कर, उसपर सिंहारूढ अष्टभुजा देवीकी और नवार्णव यंत्रकी स्थापना की जाती है । यंत्रके समीप घटस्थापना कर, कलश व देवीका यथाविधि पूजन किया  जाता है ।

  • नवरात्रि महोत्सवमें कुलाचारानुसार घटस्थापना व मालाबंधन करें । खेतकी मिट्टी लाकर दो पोर चौडा चौकोर स्थान बनाकर, उसमें पांच या सात प्रकारके धान बोएं । इसमें (पांच अथवा) सप्तधान्य रखें । जौ, गेहूं, तिल, मूंग, चेना, सांवां, चने सप्तधान्य हैं ।

  • जल, गंध (चंदनका लेप), पुष्प, दूब, अक्षत, सुपारी, पंचपल्लव, पंचरत्न व स्वर्णमुद्रा या सिक्के इत्यादि वस्तुएं मिट्टी या तांबेके कलशमें रखें ।

  • सप्तधान व कलश (वरुण) स्थापनाके वैदिक मंत्र यदि न आते हों, तो पुराणोक्त मंत्रका उच्चारण किया जा सकता है । यदि यह भी संभव न हो, तो उन वस्तुओंका नाम लेते हुए `समर्पयामि' बोलते हुए नाममंत्रका विनियोग करें । माला इस प्रकार बांधें, कि वह कलशके भीतर पहुंचे ।

  • प्रतिदिन कुंवारी कन्याकी पूजा कर उसे भोजन करवाएं ।

  • `नवरात्रोंका व्रत करनेवाले अपनी आर्थिक क्षमता व सामर्थ्यके अनुसार विविध कार्यक्रम करते हैं, जैसे अखंड दीपप्रज्वलन, उस देवताका माहात्म्यपठन (चंडीपाठ), सप्तशतीपाठ, देवीभागवत, ब्रह्मांडपुराणके ललितोपाख्यानका श्रवण, ललितापूजन, सरस्वतीपूजन, उपवास, जागरण इत्यादि ।

  • यद्यपि भक्तका उपवास हो, फिर भी देवताको हमेशाकी तरह अन्नका नैवेद्य दिखाना पडता है ।

  • व्रतके दौरान उपासक उत्कृष्ट आचरणका एक अंग मानकर दाढी न बनाना, ब्रह्मचर्यका पालन, पलंग व बिस्तरपर न सोना, गांवकी सीमा न लांघना, चप्पल व जूतोंका प्रयोग न करना इत्यादिका पालन करता है ।

  • नवरात्रिकी संख्यापर जोर देकर कुछ लोग अंतिम दिन भी नवरात्रि रखते हैं; परंतु शास्त्रानुसार अंतिम दिन नवरात्रि समापन आवश्यक है । इस दिन समाराधना (भोजनप्रसाद) उपरांत, समय हो तो उसी दिन सर्व देवताओंका अभिषेक व षोडशोपचार पूजा करें । समय न हो, तो अगले दिन सर्व देवताओंका पूजाभिषेक करें ।

  • देवीकी मूर्तिका विसर्जन करते समय बोए हुए धानके पौधे देवीको समर्पित किए जाते हैं । उन पौधोंको `शाकंभरीदेवी' का स्वरूप मानकर स्त्रियां अपने सिरपर धारण कर चलती हैं और फिर उसे विसर्जित करती हैं ।

  • स्थापना व समापनके समय देवोंका `उद्वार्जन (सुगंधी द्रव्योंसे स्वच्छ करना, उबटन लगाना)' करें । उद्वार्जन हेतु सदैवकी भांति नींबू, भस्म इत्यादिका प्रयोग करें । रंगोली, बर्तन मांजनेके चूर्णका प्रयोग न करें ।

५. नवरात्रोत्सवके कालमें श्री दुर्गादेवीका नामजप करना

नामजप कलियुगकी सर्वश्रेष्ठ तथा सरल साधना है । नामजपद्वारा देवीको निरंतर पुकारनेसे वे तुरंत हमारी सुनती हैं । नवरात्रिमें अधिक मात्रामें कार्यरत श्री दुर्गादेवीका तत्त्व ग्रहण हो,  इसलिए इस कालमें `ॐ श्री दुर्गादेव्यै नम: ।' नामजप अधिकाधिक करें ।

६. नवरात्रिमें देवीको की जानेवाली प्रार्थना

नवरात्रिमें हम अपनी विविध कामनाओंकी पूर्तिके लिए देवीसे प्रार्थना करते हैं; परंतु वर्तमान कलियुगमें महिषासुरमर्दिनीसे कौनसी प्रार्थना करना उपयुक्त है?  देवीने महिषासुरका वध किया । आज अधिकांश लोगोंके हृदयमें षड्रिपूरूपी महिषासुर बसते हैं । आसुरी बंधनोंसे मुक्त होनेके लिए नवरात्रिमें आदिशक्तिकी शरण जाकर उनसे प्रार्थना करें, - `हे देवी, आप हमें बल दें । आपकी शक्तिसे हम आसुरी वृत्तिका नाश कर पाएं ।

७. नवरात्रिकी नौ रातें प्रतिदिन गरबा खेलना

`गरबा खेलने' को ही हिंदू धर्ममें तालियोंके लयबद्ध स्वरमें देवीका भक्तिरसपूर्ण गुणगानात्मक भजन कहते हैं । गरबा खेलना, अर्थात् तालियोंकी नादात्मक सगुण उपासनासे श्री दुर्गादेवीको ध्यानसे जागृत कर, उन्हें ब्रह्मांडके लिए कार्य करने हेतु मारक रूप धारण करनेका आवाहन ।

८. गरबा दो तालियोंसे खेलना चाहिए या तीन तालियोंसे ?

नवरात्रिमें श्री दुर्गादेवीका मारक तत्त्व उत्तरोत्तर जागृत होता है । ईश्वरकी तीन प्रमुख कलाएं हैं - ब्रह्मा, विष्णु व महेश । इन तीनों कलाओंके स्तरपर देवीका मारक रूप जागृत होने हेतु, तीन बार तालियां बजाकर ब्रह्मांडांतर्गत देवीकी शक्तिरूपी संकल्पशक्ति कार्यरत की जाती है । इसलिए तीन तालियोंकी लयबद्ध हलचलसे देवीका गुणगान करना अधिक इष्ट व फलदायी होता है ।

९. नवरात्रिमें सरस्वतीपूजन (अष्टमी व नवमी)

विजयादशमीसे एक दिन पूर्व तथा विजयादशमीपर भी सरस्वतीपूजन प्रधानतासे करें । सरस्वतीका प्रत्यक्ष आवाहनकाल आश्विन शुक्ल अष्टमीपर मनाया जाता है; नवमीपर देवीके मूर्तस्वरूपकी ओर उपासकका आकर्षण बढता है । विजयादशमीपर सरस्वती विसर्जनकी विधि संपन्न की जाती है । अष्टमीसे विजयादशमीतक, शक्तिरूप सुशोभित होता है । सरस्वतीकी तरंगोंसे उपासककी आत्मशक्ति जागृत होती है और उसे आनंदकी अनुभूति होती है ।




अधिक जानकारी हेतु अवश्य पढे सनातनका ग्रंथ - देवीपूजनसे संबंधित कृतियोंका शास्त्र व शक्ति

सनातन संस्था विश्वभरमें धर्मजागृति व धर्मप्रसारका कार्य करती है । इसीके अंतर्गत इस लेखमें `दुर्गादेवीकी विशेषता, नवरात्री व्रत मनानेकी पद्धति, नवरात्रिमें श्री दुर्गादेवीका नामजप व प्रार्थना' इस विषयपर अंशमात्र जानकारी प्रस्तुत की गई है । अधिक जानकारीके लिए संपर्क करें : sanatan@sanatan.org


Rate this Article :

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10
Poor Excellent
comment Post comment | Print Article Print Article | Send to Friends Send to Friends | Save as PDF Save as PDF

Comments

dhanesh, Qatar
18 Sep 2009, 09:58
Jay Maatdi
Vijay Kayal, India (Bharat)
16 Oct 2009, 03:27
I thanks the good moments when I stumbled upon this very enlightening site. I have made it a habit of surfing thru these pages regularly. There are a few questions that have been disturbing me since long. I hope this site will properly advise me.
Maybe I'll be puting my comments from time to time on these pages.
I appreciate the quick response from the site administrator to a couple of my queries. There is a lot that I've to learn. This is a site that in my opinion is far better than the wikipedia.org.
I'm a Hindi speaking person but have my limitations as at 62 I cannot learn Hindi typing. It will be perhaps like an old learning new tricks. So you will have to please adjust my language.
I wish the site all the best. IIf and when there is some sufficient fund at my disposl I will certainly donate to this site.
I wish all the members and the providers a Prosperous Future.
At the same time please accept my greetings for the ensuing Deepawali,too.
Thanks.
vijay

Feedback

Appreciate if you could help us to improve by sparing some time to fill up survey below.
All fields are required and information will be used only if we have any feedback for you.

Name:
Remember me?: 
Email:
Rate Usefulness
City:
Rate Complexity
Country:
Article Length
Message

You may enter 1500 characters