श्री लक्ष्मी माताजी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निस दिन सेवत, मैयाजीको निस दिन सेवत
हर विष्णु विधाता .
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

उमा रमा ब्रह्माणी, तुमही जग माता
मैया तुम ही जग माता .
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख संपति दाता
मैया सुख संपति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

तुम पाताल निवासिनि, तुमही शुभ दाता
मैया तुमही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधिकी दाता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

जिस घर में तुम रहती, सब सदगुण आता
मैया सब सदगुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

तुम बिन यज्ञ न होवे, वस्त्र न कोई पाता
मैया वस्त्र न कोई पाता
खान पानका वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
मैया क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
मैया जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता ||

Leave a Comment