बैंगलुरु : देश के सिलिकॉन वैली शहर बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लडकी के साथ रैपिडो राइडर और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। पीड़िता मूल रूप से केरल की रहने वाली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपित का नाम शहाबुद्दीन बताया जा रहा है वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। दूसरा आरोपित अराफात शरीफ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना नीलाद्रि नगर की है। केरल निवासी 22 वर्षीया पीड़िता BBA की छात्रा है और बेंगलुरु में एक डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करती है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने बताया है कि 25 नवम्बर 2022 को वो अपने एक दोस्त के घर पर थी। आधी रात के बाद उसने अपने एक और दोस्त के घर जाने के लिए रैपिडो एप से बाईक बुक की। आरोप है कि इस दौरान रैपडो चला रहा शहाबुद्दीन लड़की को अपने साथ अपने घर पर ले गया। यहाँ उसने अपने एक अन्य दोस्त अराफात के साथ पीड़िता से गैंगरेप किया। अराफात की मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान बताई जा रही है।
Bengaluru: 22Yrs woman #raped by #Rapido driver #Shahabuddin and his friend #Akhtar with the help of a #Muslimwomen.
The victim hired a bike taxi to go to her friend's house. #Shahabuddin instead gave a reason to stop at his house, then #raped her with his friend #Akhtar. pic.twitter.com/hoWgsULBuN
— Satyaagrah (@satyaagrahindia) November 30, 2022
इस घटना की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि जब पीड़िता ने रैपिडो बुक की थी तब उसकी हालत ठीक नहीं थी। आरोपित उसे ले कर गंतव्य तक पहुंच गया था लेकिन वो उतर पाने की हालात में नहीं थी। आरोपित का कहना है कि लड़की ने उस से सिगेरट की माँग की थी। बाद में शहाबुद्दीन लड़की को सिगरेट दिलाने की बात कह कर अपने कमरे पर ले गया। वहाँ उसने अपने दोस्त को सिगरेट ले कर बुलाया। बाद में दोनों ने पीड़िता से रेप किया। आरोपित शहाबुद्दीन बिहार से लगभग 5 साल पहले बेंगलुरु आया था। बताया ये भी जा रहा है कि इस शहाबुद्दीन की एक महिला दोस्त मौके पर मौजूद थी जिसने बीच बचाव की कोई कोशिश नहीं की। पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के अगले दिन लड़की को अपने साथ गलत होने का आभास हुआ। लड़की ने सेंत जोन्स अस्पताल में अपना इलाज करवाया और रविवार (27 नवम्बर) को इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों का पुराना रिकॉर्ड भी खँगाल रही है। रैपिडो ने इस घटना पर दुःख जताते हुए पीड़िता के साथ अपनी सहानभूति जताई है। रैपिडो कम्पनी ने पुलिस जाँच में भी पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है।
स्रोत : ऑप इंडिया