- एक मंत्री होकर इस तरह उलटा तिरंगा फहराने ही चूक होना, यह गंभीर बात है ! मंत्री के बाजू में खडे पुलिस अधिकारियों को भी यह नजर न आना, उससे भी अधिक गंभीर है !
- राष्ट्रध्वज का अपमान करनेवालों पर कार्यवाही होनी चाहिए !
- क्या हरे रंग को उपर व भगवे को नीचे दिखाने का प्रयास था ?, ऐसा प्रश्न जनता के मन में आता है ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति
तिरुवनंतपुरम : राज्य के बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने बुधवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान उल्टा भारतीय तिरंगा फहराया। 26 जनवरी के अवसर पर अहमद को अपनी फजीहत उस समय महसूस हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया लेकिन तिरंगा उलटा फहरा। शर्मिंदगी की बात ये है कि बंदरगाह मंत्री एवं जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना, प्रभारी जिला कलेक्टर एडीएम एके रामेंद्रन और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उलटे तिरंगे को ही अभिवादन कर दिया। यह पूरी घटना विद्यानगर के कासरगोड नगर निगम स्टेडियम में घटी।
Kasaragod district in-charge Minister Ahammad Devarkovil unfurls the National Flag upside down, and salutes it without realising the gaffe at the Municipal Stadium in Vidyanagar.#Kerala #RepublicDay#RepublicDayParade2022 #National#flag pic.twitter.com/WS9H4ibflR
— Raam Das (@PRamdas_TNIE) January 26, 2022
हालांकि तिरंगे के खुलते ही कुछ पत्रकारों ने इस गलती को नोटिस किया और अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया। इसके बाद मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पुलिस अध्यक्ष से फौरन कार्यक्रम रुकवाकर राष्ट्रीय ध्वज को सही से फहराने के लिए कहा। 10 मिनट के अंदर तिरंगा नीचे उतारा गया। सही से लगाया गया और फिर गणतंत्र दिवस समारोह में दोबारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अब इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख सक्सेना कन्नूर रेंज के उप महानिरीक्षक राहुल आर नायर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगें।
स्रोत : Opindia