Puja mein upyukta vividha ghatakon ka mahatva (Hindi Article)

पूजामें उपयुक्त विविध घटकोंका महत्त्‍व

Puja samagri

सारणी -


१. पूजासामग्रीका महत्त्व

देवतापूजनमें पूजासामग्री होना आवश्यक ही है । यह घटक ईश्वरीय कृपा प्राप्त होनेमें महत्त्वपूर्ण कडी है । प्रत्येक घटकका अध्यात्मशास्त्रीय महत्त्व समझ लेनेसे, इन घटकोंके प्रति मनमें भाव निर्माण होता है और धार्मिक व सामाजिक कृति अधिक भावपूर्ण हो पाती है । इसी उद्देश्यको ध्यानमें रखते हुए यहां हलदी, कुमकुम, तिलक, पुष्प, अक्षत, बाती, श्रीफल, उदबत्ती, कर्पूर आदिका अध्यात्मशास्त्रीय महत्त्व व उसकी विशेषताएं बताई गई हैं ।

२. पूजाकी थालीमें विविध घटकोंकी रचना किस प्रकार करें ?

  • `थालीमें जीवकी दाहिनी ओर हलदी-कुमकुम व बाईं ओर बुक्का (अभ्रक धातुका चूर्ण), गुलाल और सिंदूर रखें ।

  • थालीमें सामने इत्रकी डिब्बी, तिलक (चंदन)की छोटी थाली और पुष्प, दूर्वा व पत्री रखें । इत्र, तिलक व पुष्पके गंध-कणोंके कारण तथा दूर्वा व पत्रीके रंग-कणोंके कारण देवताओंकी सूक्ष्म-तरंगें कार्यरत होती हैं ।

  • थालीमें नीचेकी दिशामें पान-सुपारी व दक्षिणा रखें; क्योंकि पान-सुपारी देवताओंकी तरंगें प्रक्षेपित करनेका एक प्रभावी माध्यम है ।

  • मध्य भागमें सर्वसमावेशक अक्षत रखें । अक्षतके थालीका केंद्रबिंदु बननेसे उसकी ओर शिव, श्री दुर्गादेवी, श्रीराम, श्रीकृष्ण व गणपति, इन पांच उच्च देवताओंकी तत्त्व-तरंगें आकर्षित होती हैं । ये तरंगें आवश्यकतानुसार उसकी चारों ओर गोलाकारमें रखे कुमकुम, हलदी इत्यादि घटकोंकी ओर प्रक्षेपित होती हैं ।

३. पूजासामग्रीके घटकोंका महत्त्व व विशेषताएं

  • सप्तनदियोंका जल: गंगा, गोदावरी, यमुना, सिंधु, सरस्वती, कावेरी व नर्मदाके जल अर्थात् सप्तनदियोंके एकत्रित जलको पूजाके कलशमें डालते हैं । वर्तमान कालमें सप्तनदियोंका जल सरलतासे उपलब्ध नहीं होता । पूजा हेतु कलशमें डालनेके लिए सप्तनदियोंका जल उपलब्ध न हो, तो सामान्य जलका प्रयोग करते हैं । यह जल डालते समय `गंगे च यमुनेचैव ।' इस मंत्रका उच्चारण कर सप्तनदियोंका आवाहन किया जाता है ।

  • रुईके वस्त्र: रुईके वस्त्र जीवके शरीरकी सुषुम्नानाडीका प्रतिनिधित्व करते हैं । रुईका धागा बनाते समय दूधकी अपेक्षा चंदनका प्रयोग करें । चंदनके अनुलेपनसे देवताओंकी तरंगें शीघ्र कार्यरत होकर, रुईके वस्त्रकी ओर आकर्षित होती हैं । ये सात्त्विक वसन (वस्त्र) देवताके गलेमें पहनानेसे देवता अपना सगुण रूप शीघ्र साकार कर, जीवके लिए कम कालावधिमें कार्य करते हैं ।

  • जनेऊ: `देवताओंको जनेऊ अर्पण करना (पहनाना), अर्थात् देवताओंके व्याप्त प्रकाशको जनेऊके धागेके वलयमें मर्यादित कर, उन्हें द्वैतके कार्य हेतु आवाहन करना । जनेऊ धागोंसे बनाया जाता है तथा मंत्रशक्तिसे लैस होता है । जनेऊ अर्पण करना, पूजाविधिमें द्वैत-अद्वैत अनुसंधान साधनेकी एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है । पूजा के उपरांत जब जीव जनेऊ धारण करता है, तो उसे देवताके सात्त्विक चैतन्यका लाभ मिलता है ।

  • गुलाल, शुद्ध कुमकुम और हल्दी: गुलालके कारण वायुमंडलकी चैतन्ययुक्त सुप्त-तरंगें प्रवाही बन जाती हैं । शुद्ध हलदीकी सुगंधका बोध उसे सूंघनेपर होता है । शुद्ध कुमकुमका स्पर्श बर्फ समान ठंडा होता है । इस कुमकुमको माथेपर लगानेसे अनिष्ट शक्तियां भ्रूमध्यसे प्रवेश नहीं कर सकतीं ।

  • पुष्प: तुलसी (मंजिरी), गेंदा, गुलाब, केवडा इत्यादि पुष्पोंकी सुगंध मंद होती है और उनमें गुरुतत्त्वको आकर्षित करनेकी क्षमता अधिक रहती है । सूर्योदयके उपरांत भी खिलनेवाले पुष्प चढाना, कागजके पुष्प चढाने समान ही है ।

  • अक्षत: पूजाविधिके प्रत्येक घटकपर तथा देवताकी मूर्तिपर पंचोपचार अथवा षोडशोपचारके उपरांत, अक्षत छिडककर सबमें विद्यमान देवत्वको जागृत कर, उन्हें कार्यके लिए आवाहन करते हैं । पंचोपचार-पूजामें कोई घटक अनुपलब्ध हो, तो अक्षतका उपयोग किया जाता है । इसलिए अक्षत सर्व देवताओंके तत्त्वोंको समा लेनेवाला अर्थात् पूजाविधिमें महत्त्वपूर्ण सर्वसमावेशक माध्यम है ।

  • नारियल: नारियलमें शिव, दुर्गा, गणपति, श्रीराम व श्रीकृष्ण, इन पांच देवताओंकी तरंगें आकृष्ट करनेकी व उन्हें आवश्यकताके अनुसार प्रक्षेपित करनेकी क्षमता होती है । इसलिए नारियलको सर्वाधिक शुभ फल अर्थात् श्रीफल, सर्वाधिक सात्त्विकता प्रदान करनेवाला फल कहते हैं ।

  • उदबत्ती: उदबत्तीमें देवताओंसे प्रक्षेपित सूक्ष्म-गंध ग्रहण करनेकी क्षमता है । इसलिए उदबत्ती लगानेपर उससे उसकी सुगंधके साथ-साथ उक्त सूक्ष्म-गंध भी प्रक्षेपित होती है । उदा. जब चंदनकी उदबत्ती लगाई जाती है तब देवताओंसे आकृष्ट चंदनकी सूक्ष्म-गंध भी उदबत्तीकी सुगंधके साथ प्रक्षेपित होती है ।

  • धूप: धूपकी सुगंध तीव्र होती है । इस सुगंधसे विशिष्ट देवताका तत्त्व कार्यरत होकर, वह धूपके धुएंके माध्यमसे सूक्ष्म-शस्त्रोंका रूप लेकर वातावरणके रज-तमसे लडती है, जिससे वातावरणमें सत्त्वगुणकी प्रबलता बढ जाती है और स्वाभाविक ही वातावरण तथा वास्तुकी शुद्धि होती है । इस हेतु पूजा अथवा आरतीसे पहले धूप दिखाना योग्य होता है ।

  • कर्पूर: कर्पूर जलानेसे उत्पन्न सूक्ष्म वायुकी उग्र गंधमें शिवगणोंको आकृष्ट करनेकी क्षमता अधिक होती है । कर्पूरकी सुगंधके कारण श्वासद्वारा शरीरमें शिवतत्त्व प्रवेश करता है ।

  • नैवेद्य (भोग): प्रत्येक देवताका नैवेद्य निर्धारित होता है । उस देवताको वह नैवेद्य प्रिय होता है, उदा. श्रीविष्णुको खीर अथवा सूजीका हलवा, गणेशजीको मोदक, देवीको पायस । उस विशिष्ट नैवेद्यमें उस विशिष्ट देवताकी शक्ति अधिक आकृष्ट होती है । तदुपरांत वह नैवेद्य, अर्थात् प्रसाद हमारे द्वारा ग्रहण किए जानेपर उसमें विद्यमान शक्ति हमें प्राप्त होती है ।

  • दक्षिणा: दक्षिणा रखनेसे जीवमें त्यागकी भावना निर्माण होती है । हिंदू धर्मका मूल त्यागमें छुपा है । दक्षिणा देकर त्याग सीखना कर्मकांडकी पहली सीढ़ी है । इसीलिए दक्षिणा देनेका महत्त्व अनन्यसाधारण है । दक्षिणा कभी भी अकेले नहीं दी जाती । सुपारी अथवा नारियलको पानके पत्तोंपर रखकर देना महत्त्वपूर्ण है ।




अधिक जानकारी हेतु अवश्य पढे सनातनका ग्रंथ - पूजासमग्रीका महत्त्व

सनातन संस्था विश्वभरमें धर्मजागृति व धर्मप्रसारका कार्य करती है । इसीके अंतर्गत इस लेखमें `पूजाकी थालिमें विविध घटकोंकी रचना किस प्रकार करें तथा पूजामें उपयुक्त विविध घटकोंका महत्त्‍व' इस विषयपर अंशमात्र जानकारी प्रस्तुत की गई है । अधिक जानकारीके लिए संपर्क करें: sanatan@sanatan.org


comment Post comment | Print Article Print Article | Send to Friends Send to Friends | Save as PDF Save as PDF

Comments

Be first to comment

Feedback

Appreciate if you could help us to improve by sparing some time to fill up survey below.
All fields are required and information will be used only if we have any feedback for you.

Name:
Remember me?: 
Email:
Rate Usefulness
City:
Rate Complexity
Country:
Article Length
Message

You may enter 1500 characters