Pitrupaksha mein Dattatray devata ka naamjap kyon karte hai? (Hindi Article)

पितृपक्षमें दत्तात्रेय देवताका नामजप क्‍यों करते है?

Dattatray

सारणी -


१. पितृपक्ष (महालयपक्ष)

आश्विनके कृष्णपक्षको `पितृपक्ष' कहते हैं । यह पक्ष पितरोंको प्रिय है । पितृपक्षकी कालावधिमें पितर पृथ्वीके निकट आते हैं । इन अतृप्त आत्माओंको (पितरोंको) शांत करनेके लिए इस कालमें श्राद्धविधि की जाती है । इस पक्षमें पितरोंका महालय श्राद्ध करनेसे वे वर्षभर तृप्त रहते हैं ।

२. पितृपक्षमें श्राद्ध क्यों करना चाहिए ?

पितृपक्षमें वातावरणमें कष्टदायक तरंगोंकी प्रबलता होती है । पितृपक्षमें श्राद्ध करनेसे पितरोंके लिए पृथ्वीकी वातावरण कक्षामें आना सरल होता है । इसीलिए हिंदू धर्ममें बताए गए विधिकर्म विशिष्ट कालावधिमें करना अधिक श्रेयस्कर है । पूर्वजोंकी अतृप्त वासनाओंके परिणामस्वरूप उनके परिवारजनोंको कष्ट होनेकी संभावना होती है । उदा. दारू-सिगरेटका व्यसन लगना । पितृपक्षमें महालय श्राद्ध करनेसे मृत्युलोकमें अटके हुए पूर्वजोंको गति प्राप्त होती है तथा उनके कारण हमारे कष्टोंका निवारण होता है ।

३. पितृपक्षमें की जानेवाली आध्यात्मिक व धार्मिक कृतियोंका आधारभूत शास्त्र

  • पूर्वज अतृप्त होते हैं, इस कारण उनकी इच्छा तृप्त करने हेतु `पक्ष' किया जाता है ।

  • पूर्वजोंके वंशज व उनके किसी न किसी रूपमें अटके हुए वंशजके ऋणानुबंधसे मुक्त होनेके लिए श्राद्धपक्ष करना पड़ता है ।

  • इन पंद्रह दिनोंमें अतृप्त आत्माओंको शांति न देनेपर, वे २१० दिन वंशको किसी न किसी माध्यमसे कष्ट देकर हानि पहुंचाती हैं । अत: श्राद्धपक्ष करना आवश्यक है ।

  • जबतक प्रत्येक आत्माको शांति नहीं मिलती, तबतक उसे आगेकी गति नहीं प्राप्त होती । इस कारण वह भटकती रहती है । अत: उन्हें भोजन देनेके माध्यमसे, वर्षमें एक बार शांति देनेके रूपमें कृति इस कालावधिमें की जाती है ।

३.१ शास्त्रीय पद्धतिसे की जानेवाली विधि

  • अतृप्त आत्माको प्रथम दही-चावलका नैवेद्य दिखाएं

  • पांच ब्राह्मणोंके हाथोंसे पूजाविधि करें

  • पांच ब्राह्मणोंको भोजन करवाएं

  • घरका प्रत्येक व्यक्ति `श्री गुरुदेव दत्त ।'  नामजप सामूहिक रूपसे एक घंटा करे ।

  • जहांतक संभव हो, पूजाके समय रखे गए पूर्वजोंके छायाचित्र नामजपके उपरांत तुरंत हटा दें । (आत्मा छायाचित्रमें स्वयंका स्थान निर्माण करती है । अत: छायाचित्र तुरतं हटा दें ।)

३.२ भोजनका महत्त्व

  • इस दिन सर्व सब्जियां एकत्रित कर सब्जी बनाई जाती है । इसके पीछे कारण निम्न प्रकारसे हैं ।

    १. पितरोंकी किसी भी बातकी इच्छा शेष न रहे

    २. जब अनेक घटक एकत्रित आते हैं, तब उनके मिश्रणसे बाहर निकलनेवाली तरंगें वातावरणमें प्रक्षेपित होती हैं, अस्थिर आत्मा स्थिर होती है व कुछ क्षणोंमें वह आसक्ति विरहित होकर वहांसे चली जाती है ।

  • इस दिन पितरोंको नैवेद्य दिखाकर व ब्राह्मणोंको भोजन देनेके पश्चात् ही घरके अन्य सदस्य भोजन करें ।

३.३ पितृपक्षके लिए धार्मिक विधि करते समय निम्न बातें ध्यानमें रखें !

श्राद्ध जैसी विधियोंमें दत्तात्रेय देवताका विशेष महत्त्व है । श्राद्धकी विधि भावपूर्ण व सात्त्विक करनेके लिए निम्न बातें ध्यानमें रखें ।

  • जिस कमरेमें विधि कर रहे हों, वहां दत्तात्रेयकी नामजप-पटि्टयां लगाएं ।

  • दत्तात्रेयका नामजप ध्वनिमुद्रित कैसेट, विधिके आरंभसे लेकर अंततक धीमी आवाज़में बजाएं ।

  • श्राद्धसे पहले सनातन संस्थाद्वारा प्रकाशित दत्तात्रेयके सात्त्विक चित्रका पूजन व आरती करें ।

उक्त बातोंके कारण श्राद्धकी विधिमें अनिष्ट शक्तियोंकी अड़चनें कम मात्रामें आती हैं । दत्तात्रेयकी शक्ति व उनका चैतन्य विधिके स्थलपर प्रक्षेपित होता है, साधकोंको शक्ति व चैतन्यका लाभ मिलता है और उनका अनिष्ट शक्तिसे संरक्षण होता है ।

४. पितृपक्षमें दत्तात्रेय देवताका नाम जपनेका महत्त्व

पितृपक्षमें श्राद्ध विधिके साथ-साथ दत्तात्रेयका नामजप करनेसे पूर्वजोंके कष्टसे रक्षण होनेमें सहायता मिलती है । इसलिए पितृपक्षमें दत्तात्रेयका नामजप कमसे कम ९ माला करें ।

५. दत्तात्रेयके नामजपद्वारा पूर्वजोंके कष्टोंसे रक्षण कैसे होता है ?

पूर्वजोंको गति मिलना: कलियुगमें अधिकांश लोग साधना नहीं करते, अत: वे मायामें फंसे रहते हैं । इसलिए मृत्युके उपरांत ऐसे लोगोंकी लिंगदेह अतृप्त रहती है । ऐसी अतृप्त लिंगदेह मर्त्यलोक (मृत्युलोक) में फंस जाती है । (मृत्युलोक, भूलोक व भुवलोकके बीचमें है ।) मृत्युलोकमें फंसे पूर्वजोंको दत्तात्रेयके नामजपसे गति मिलती है; वे अपने कर्मानुसार आगेके लोककी ओर अग्रसर होते हैं । अत: स्वाभाविक ही उनसे संभावित कष्ट कम हो जाते हैं ।

घरके मृत व्यक्तियोंकी यादमें घरमें उनके छायाचित्र लगाना, पूजाघरमें सिक्के रखना अथवा घरके सामने स्थान बनाना तथा उसपर नियमितरूपसे फूल चढाकर पूजा करना, ऐसी कृतियोंके कारण पूर्वज अटके रहते हैं । उन्हें गति नहीं मिल पाती व उन्हें यातनाएं भी सहनी पडती हैं । भगीरथने पूर्वजोंकी मुक्तिके लिए तपस्या कर गंगाको पृथ्वीपर लाया, यह पितृऋण उतारनेका आदर्श उदाहरण है । यदि हम पूर्वजोंको उपरोक्त अनुसार अटकाए रखेंगे व उनकी गति हेतु नामजपादि साधना भी नहीं करेंगे तो हम पितृऋण चुका नहीं पाएंगे । परिणामस्वरूप पूर्वजोंको कष्ट होगा व वे हमारी साधनामें अडचनें निर्माण होंगी । पितृऋण चुकानेके लिए व पूर्वजोंको गति प्रदान करने हेतु दत्तात्रेय देवताका `श्री गुरुदेव दत्त ।'  नामजप व श्राद्धविधि करें ।

दत्तात्रेयके नामजपसे निर्मित शक्तिद्वारा नामजप करनेवालेके आसपास सुरक्षाकवच निर्माण होता है ।

६. सर्वपित्री अमावस्या

पितृपक्षकी अमावस्याको सर्वपित्री अमावस्या कहते हैं । इस तिथिपर कुलके सर्व पितरोंको उद्देशित कर श्राद्ध करते हैं । वर्षभरमें सदैव व पितृपक्षकी अन्य तिथियोंपर श्राद्ध करना संभव न हो, तब भी इस तिथिपर सबके लिए श्राद्ध करना अत्यंत आवश्यक है; क्योंकि पितृपक्षकी यह अंतिम तिथि है । उसी प्रकार, शास्त्रमें बताया गया है कि, श्राद्धके लिए अमावस्याकी तिथि अधिक योग्य है, जबकि पितृपक्षकी अमावस्या सर्वाधिक योग्य तिथि है ।




अधिक जानकारी हेतु अवश्य पढे सनातनका ग्रंथ - श्राद्धकी कृतियोंका आधारभूत शास्त्र

सनातन संस्था विश्वभरमें धर्मजागृति व धर्मप्रसारका कार्य करती है । इसीके अंतर्गत इस लेखमें `पितृपक्षमें श्राद्ध करनेका महत्त्व, ब्राह्मणोंको भोजन करवानेका महत्त्व तथा अनिष्ट शक्तियोंके कष्टपर क्या उपाय करें ?' इस विषयपर अंशमात्र जानकारी प्रस्तुत की गई है । अधिक जानकारीके लिए संपर्क करें : sanatan@sanatan.org


comment Post comment | Print Article Print Article | Send to Friends Send to Friends | Save as PDF Save as PDF

Comments

rajendragowda N T, India (Bharat)
28 Feb 2009, 10:24
no time

Feedback

Appreciate if you could help us to improve by sparing some time to fill up survey below.
All fields are required and information will be used only if we have any feedback for you.

Name:
Remember me?: 
Email:
Rate Usefulness
City:
Rate Complexity
Country:
Article Length
Message

You may enter 1500 characters